येवगेनी प्रिगोझिन के पास कितना पैसा? मौत के बाद अब कौन होगा वैगनर बॉस की संपत्तियों का मालिक

Updated on 24-08-2023 12:53 PM
मॉस्को: वैगनर बॉस येवगेनी प्रिगोझिन की रूस में हुए एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। उसके साथ वैगनर समूह के सात वरिष्ठ अधिकारियों के भी मारे जाने की खबर है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि प्रिगोझिन के विमान के क्रैश होने का कारण क्या था। रूस ने प्रिगोझिन के मौत की पुष्टि कर दी है और कहा है कि उसके शव को बरामद किया जा चुका है। प्रिगोझिन अपने पीछे अरबों डॉलर की संपत्ति छोड़कर गया है। ये संपत्तियां रूस समेत कई देशों में फैली हुई हैं। जून में रूस के खिलाफ वैगनर समूह के सशस्त्र विद्रोह के बाद रूसी जांच एजेंसियों ने प्रिगोझिन के महल पर छापा मारा था। इस दौरान उसके महल से सोना, चांदी के अलावा भारी मात्रा में हथियार और दूसरे कीमती सामान मिले थे। अब सवाल उठ रहा है कि प्रिगोझिन की मौत के बाद उसकी संपत्ति का मालिक कौन होगा।


येवगेनी प्रिगोझिन कौन था

येवगेनी प्रिगोझिन वैगनर समूह का नेता था और यूक्रेन युद्ध में रूस का सबसे बड़ा भागीदार था। उसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का करीबी और विश्वासपात्र माना जाता था, लेकिन जून 2023 में तख्तापलट की कोशिश के बाद वह सबसे बड़ा दुश्मन बन गया था। पहले प्रिगोझिन को पुतिन का शेफ कहा जाता था, क्योंकि वह कई रेस्टोरेंट और फूड कंपनियों का मालिक था, जो न सिर्फ क्रेमलिन बल्कि रूसी सेना को भी खाना उपलब्ध कराती थीं। अंदरूनी लोग वैगनर बॉस को एक निर्दयी और क्रूर षडयंत्रकारी के तौर पर जानते थे, जो अपने समय में रूस के वरिष्ठ अधिकारियों और नेताओँ का आज्ञाकारी हुआ करता था। रूस के एक बिजनेसमैन ने 1990 के दशक में बताया था कि प्रिगोझिन एक प्रतिभाशाली व्यक्ति था, वह जो चाहता था, उससे पाने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकता था।

येवगेनी प्रिगोझिन की कुल संपत्ति क्या थी?

अनुमान है कि प्रिगोझिन के बार अरबों डॉलर की संपत्ति है। उसके पास एक बड़ी लक्जरी यॉट और निजी विमान सहित विलासिता की हर एक वस्तु थी। उसकी कुल संपत्ति 1.5 से 2 बिलियन पाउंड से भी अधिक है। जून में पुतिन ने घोषणा की थी कि पिछले साल अकेले प्रिगोझिन और वैगनर ग्रुप को रूस से 1.6 बिलियन मूल्य के कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त हुए थे। कथित तौर पर प्रिगोझिन ने दूसरे देशों के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर भी लाभ उठाया, जिन देशों में उसकी वैगनर आर्मी तैनात थी। इसमें सबसे ज्यादा अफ्रीकी देश शामिल हैं।

प्राकृतिक संसाधनों से 250 मिलियन डॉलर कमाया

फाइनेंशियल टाइम्स की एक जांच में पाया गया कि कैसे वैगनर ग्रुप ने कई कमजोर और युद्धग्रस्त अफ्रीकी और मध्य पूर्वी देशों को सुरक्षा सेवाएं प्रदान कीं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रिगोझिन से जुड़ी कंपनियों ने रूस के यूक्रेन पर आक्रमण से पहले चार वर्षों में उन देशों में प्राकृतिक संसाधनों से 250 मिलियन डॉलर कमाए थे। समझा जाता है कि वैगनर समूह उन देशों से हीरे, सोना, तेल और गैस लूटता है जहां वे काम करते हैं। इसके अलावा उन्हें वहां की सरकार से सुरक्षा देने के बदले मोटी रकम भी मिलती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.