राट कोहली का यह बल्ला कितने का बिकेगा, धाकड़ टीमों की धज्जियां उड़ा देते हैं!

Updated on 16-01-2023 06:00 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप से पहले विध्वंसक फॉर्म पा ली है। सबसे सुखद बात है कि पूर्व कप्तान विराट कोहली भी पुराने अंदाज में लौट आए हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने दूसरा शतक जड़ा तो टीम इंडिया दूसरी बार 400 रनों के आसपास का स्कोर खड़ा किया। यही नहीं, श्रीलंका को वर्ल्ड रिकॉर्ड 317 रनों से हराया। यह वनडे इतिहास की रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। किंग कोहली ने 110 गेंदों का सामना किया, जबकि 8 छक्के और 13 चौके उड़ाते हुए नाबाद 166 रनों की पारी खेली।

महानतम बल्लेबाजों में शामिल हैं विराट कोहली


किंग कोहली जब यह ताबड़तोड़ पारी खेलकर पवेलियन लौट रहे होंगे तो श्रीलंकाई बल्लेबाज जरूर चेक करना चाहेंगे कि आखिर उनका बल्ला किस लकड़ी का बना है। एक वक्त था जब महान डॉन ब्रैडमैन, विवियन रिचर्ड्स और सचिन तेंदुलकर के लिए यह बातें की जाती थीं, लेकिन कोहली ने जो रफ्तार पकड़ी तो किसी के रोके नहीं रुक रहे हैं। बीच में थोड़ी रुकावट जरूर देखने को मिली, लेकिन एक बार फिर कोहली का बल्ला चल पड़ा है सीना तान।

विराट कोहली कितने के बल्ले से खेलते हैं


कोहली के बैट की बात करें तो वह उनका बल्ला 20 से 70 हजार रुपये तक का होता है। एशिया कप-2022 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए उनके लिए खास बल्ले बनाए गए थे। MRF ने उनके लिए Gold Wizard बल्ला दिया था, जो अंग्रेजी विलो लकड़ी से बनाया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो उसकी कीमत 22 हजार रुपये थी। कोहली वैसे अक्सर MRF Grand Edition का बल्ला यूज करते हैं।

डॉन ब्रैडमैन का बल्ला 1.9 करोड़ में बिका था, कोहली निकल सकते हैं आगे


जिस अंदाज में कोहली बल्ले से रन बरसा रहे हैं उनके बल्ले की अगर बोली लगाई जाए तो हजारों के बल्ले आसानी से करोड़ों में बिक सकता है। डॉन ब्रैडमैन के बल्ले का ऑक्शन 2021 में हुआ था, जिसे 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। कोहली जैसी ही दीवानगी एक समय भारतीय महान सचिन के लिए थी। आज भी अगर उनके बल्ले की नीलामी की जाए तो ढेरों क्रिकेट फैंस उद्योगपति या क्रिकेट क्लब बड़ी बोली लगाने को तैयार होंगे। खैर, कोहली का यह अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है और जिस तरह उन्होंने घरेलू मैदान पर सबसे अधिक शतकों (21 शतक) का रिकॉर्ड चकनाचूर किया मास्टर ब्लास्टर भी खुश होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.