केन विलियमसन की चोट कितनी गंभीर, क्या विश्व कप से होंगे बाहर? जानिए हर अपडेट

Updated on 06-04-2023 08:08 PM
वेलिंगटन: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए चोटिल होने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन इस साल के आखिर में भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्वकप से बाहर हो सकते हैं। विलियमसन चोटिल होने के बाद न्यूजीलैंड लौट गए थे और मंगलवार को स्कैन से पुष्टि हुई कि उन्हें अपने दाएं घुटने का ऑपरेशन करवाना होगा। विलियमसन अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस की तरफ से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गए थे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के बयान के अनुसार दाहिने हाथ के इस बल्लेबाज का अगले तीन सप्ताह के अंदर ऑपरेशन किया जाएगा। विलियमसन ने यह खबर मिलने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट और अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘पिछले दिनों मुझे बहुत सहयोग मिला और इसके लिए मैं गुजरात टाइटंस का आभार व्यक्त करता हूं। यह स्वाभाविक है कि इस तरह की चोट लगने से मैं निराश हूं लेकिन मेरा ध्यान अभी सर्जरी और उसके बाद फिटनेस हासिल करने पर है।’विलियमसन ने कहा, ‘इसमें कुछ समय लगेगा लेकिन मैं जल्द से जल्द मैदान पर उतरने के लिए अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करूंगा।’ इस तरह की चोट से उबरने और पूर्ण फिटनेस हासिल करने में काफी समय लग जाता है और इसे देखते हुए विलियमसन का अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्वकप तक पूरी तरह फिट होना असंभव लगता है।

विलियमसन ने कहा, ‘मैं अगले कुछ महीनों में मुख्य कोच गैरी स्टीड और टीम का कैसे सहयोग कर सकता हूं इस पर ध्यान दे रहा हूं।’ न्यूजीलैंड के कोच स्टीड को भी लगता है कि विलियमसन का विश्वकप से पहले फिट होना मुश्किल लगता है। उन्होंने कहा, ‘हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है लेकिन अभी की स्थिति को देखते हुए यह असंभव लगता है। हमारी भावनाएं अभी केन के साथ हैं। यह उनके लिए मुश्किल समय है। यह ऐसी चोट नहीं है जिसकी आप उम्मीद कर रहे थे। यह वास्तव में करारा झटका है।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.