YEIDA की रेसिडेंशियल प्लॉट योजना में कैसे करें ऑनलाइन आवेदन? 58 लाख से कीमत शुरू, 6 मई है आखिरी तारीख

Updated on 06-04-2026 05:16 PM
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सपना पूरा हो सकता है। इसके लिए आप यमुना विकास प्राधिकरण की ओर से आई 973 रेसिडेंशियल प्लॉट स्कीम में भाग ले सकते हैं। योजना के तहत आज से छह मई तक आवेदन किया जा सकता है। प्लॉट स्की का ड्रॉ 18 जून को होगा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के अधिकारी के अनुसार, एयरपोर्ट के पास सेक्टर-15सी, 18 और 24ए में आवासीय भूखंड योजना आज यानी सोमवार से शुरू की गई है।

कितने प्लॉट के लिए आई है योजना?

यीडा की ओर से कुल 973 रेसिडेंशियल प्लॉट की है। इनमें 162 से 290 वर्गमीटर तक के प्लॉट शामिल हैं। योजना के तहत सबसे अधिक 200 वर्गमीटर के 481 भूखंड हैं। इसके अलावा 162 वर्गमीटर के 476 शामिल हैं। 6 अप्रैल से इसके लिए आवेदन शुरू हो गया है। आवेदन की प्रक्रिया 6 मई तक चलेगी।
स्कीम के तहत 973 स्कीम को तीन भागों में बांटा गया है। कृषक श्रेणी के लिए सभी वर्गों में 170,फंक्शनल इंडस्ट्रियल यूनिट के लिए 48 और सामान्य वर्ग के लिए 755 प्लॉट निर्णारित किए गए हैं। रजिस्ट्रेशन राशि में एससी-एसटी वर्ग को छूट मिलेगी।

प्लॉट का रेट क्या है?

जेवर एयरपोर्ट पर आई स्कीम के सभी 973 प्लॉट 36,260 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर पर आवंटित होंगे। स्कीम के तहत 58 लाख 74 हजार 120 रुपये से लेकर एक करोड़ 5 लाख 15 हजार 400 रुपये के बीच प्लॉट की दर होगी। योजना के तहत आवेदन के समय आवेदकों को पांच प्रतिशत भुगतान करना होगा।

कैसे होगा पेमेंट?

यमुना अथॉरिटी की ओर से जारी प्लॉट स्कीम का आवेदन ऑनलाइन होगा। साथ ही, सभी पेमेंट ऑनलाइन ही जमा कराए जाएंगे। अथॉरिटी ने साफ कर दिया है कि कोई भी ऑफलाइन पेमेंट स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जल्द ही शुरू होगी नई योजना

यीडा अथॉरिटी ने साफ किया है कि ड्रॉ में नाम न आने पर आवेदन करते समय जमा कराई जाने वाली 5 फीसदी राशि आवेदक को तीन दिनों के भीतर वापस मिल जाएगी। प्राधिकरण ने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन हो चुका है, जल्द ही यहां से कॉमर्शियल फ्लाइट शुरू होगी। ऐसे में यहां मकान बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए यह कदम उठाया गया है।

साथ ही, यीडा अथॉरिटी की ओर से जल्द ही आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए भी 40 वर्गमीटर तक के भूखंडों की योजना शुरू करने जा रहा है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को यहां घर बनाने का सपना पूरा हो सकेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
 22 July 2026
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
Advt.