कैसे तोड़ते हैं गेंदबाजों का हौसला... सचिन के ब्रैड हॉग वाले मंत्र से कोहली-रोहित को सीखना चाहिए

Updated on 24-02-2023 07:36 PM
नई दिल्ली: विश्व क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से जुड़े कई सारे किस्से मशहूर हैं। ऐसा ही एक किस्सा ऑस्ट्रेलिया के सफलतम स्पिनरों में से एक रहे ब्रैड हॉग के साथ भी है। यह घटना साल 2007 की है। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर आई थी। दोनों टीमों के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में वनडे मुकाबला खेला जा रहा था। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 291 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा था। मैच में सचिन ने गौतम गंभीर के साथ पारी का आगाज किया था।
गौतम गंभीर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रॉबिन उथप्पा और राहुल द्रविड़ तो अपना खाता भी नहीं खोल सके। टीम इंडिया मुश्किल पड़ चुकी थी। ऐसे में सचिन को युवराज सिंह का साथ मिला और दोनों ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया लेकिन इस बीच 25वें ओवर की आखिरी गेंद पर ब्रैड हॉग ने सचिन को बोल्ड कर दिया। सचिन 71 गेंद में 43 रन ही बना पाए थे। मैच में हालांकि भारत के लिए युवराज सिंह ने शतक लगाया लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया को 47 रन से हार मिली।
सचिन ऑटोग्राफ लिए ब्रैड हॉग

मैच खत्म हो गया। ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली थी लेकिन उसके बाद ब्रैड हॉग एक तस्वीर के साथ सचिन पास उनसे ऑटोग्राफ लेने आए। यह वही तस्वीर थी जिसमें उन्होंने सचिन को बोल्ड किया था। सचिन ने भी बड़ी शालीनता के साथ उन्हें अपना ऑटोग्राफ दे दिया लेकिन उसके साथ उन्होंने एक खास मैसेज भी ब्रैड हॉग को लिख दिया।

सचिन ने ऑटोग्राफ के साथ लिखा कि अब आगे से ऐसा नहीं होगा। मतलब यह था कि सचिन ने यह ठान लिया कि ब्रैड हॉग फिर उन्हें आउट नहीं कर पाएंगे और ऐसा ही हुआ। सचिन इसके बाद 2013 तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेले लेकिन इस दौरान फिर कभी भी ब्रैड हॉग उन्हें आउट नहीं कर पाए।

मौजूदा समय में विराट और रोहित को लेनी चाहिए सीख

मौजूदा समय में विराट कोहली और रोहित शर्मा विश्व के दो धाकड़ बल्लेबाज माने जाते हैं। दोनों ही बल्लेबाजों का इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बड़े कीर्तिमान हैं लेकिन पिछले कुछ समय से उनके खेल में उस तरह का पैनापन नहीं दिख रहा है जैसा की शुरुआती दौर में था। हालांकि इसके बावजूद गेंदबाजों के मन में इन दोनों बल्लेबाजों का खौफ कम नहीं हुआ है।

ऐसे में अगर विराट और रोहित सचिन की तरह ब्रैड हॉग वाला मंत्र अपना लें तो वह दुनिया के किसी भी गेंदबाज के हौसले को पस्त कर सकते हैं। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है कि क्योंकि कोहली सचिन के बाद दुनिया में सबसे अधिक इंटरनेशनल शतक लगाने के मामले में उन्हीं का नंबर आता है। कोहली तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 74 शतक लगा चुके हैं जबकि सचिन के नाम कुल 100 शतक दर्ज है।

इसके अलावा रोहित शर्मा दुनिया में सबसे अधिक बार वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन बार दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया है। ऐसे में ये दोनों बल्लेबाज अगर सचिन की तरह ठान लें कि वे किसी भी गेंदबाज को अपना विकेट आसानी नहीं देंगे तो इनसे बड़ा क्रिकेटर मौजूदा समय में और कोई नहीं हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.