भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 के लिए कैसी होगी पिच और जानें क्या है मौसम का हाल

Updated on 08-08-2023 02:00 PM
गुयाना: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला गुयाना में खेला जाएगा। सीरीज में खेले गए अब तक दो टी20 मैचों में मेजबान वेस्टइंडीज की टीम ने जीत हासिल की है। ऐसे में टीम इंडिया के सामने अब सीरीज बचाने की मुश्किल चुनौती है। शुरू के दो टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही है। यही कारण है कि दोनों ही मैच में टीम इंडिया 150 रन के स्कोर को भी पार नहीं कर सकी है।
वहीं अब कप्तान हार्दिक पंड्या की कोशिश होगी कि लगातार दो टी20 में मिली निराशा के बाद वह हर हाल में वापसी करें। हालांकि इसके लिए टीम इंडिया को पिछली गलतियों को दोहराने से बचना होगा। ऐसे में आइए जानते हैं तीसरे टी20 में कैसी होगी पिच और क्या है मौसम का हाल।
कैसी होगी तीसरे टी20 के लिए पिच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच गुयाना में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए भी उम्मीद की जा रही है कि पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार होगा। दूसरा टी20 भी गुयाना में खेला गया था और स्पिनरों को पिच से अच्छी मदद मिली थी। पिच पर असमान उछाल के कारण बल्लेबाजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं इस पिच पर अगर कोई टीम टॉस जीतती है तो वह पहले गेंदबाजी का फैसला करना चाहेगी, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए पिच थोड़ा आसान रहने की उम्मीद है।

कैसा रहेगा गुयाना का मौसम? (Guyana Weather Report)

गुयाना के मौसम को लेकर कहा जा रहा है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस पूरे सप्ताह में बारिश होने की संभावना है। बादल छाए रहने के कारण पिच में बदलाव देखा जा सकता है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बारिश के कारण खेल बिगड़ सकता है।
दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग XI-

भारत- शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन/यशस्वी जयसवाल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।

वेस्टइंडीज- काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैककॉय।

मैच का समय- शाम 8 बजे से।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.