भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे में कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानें क्या कहता है वेदर रिपोर्ट?

Updated on 16-03-2023 10:06 PM
मुंबई: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के में 2-1 से मिली जीत के बाद टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह वनडे में भी जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करें। टीम इंडिया के लिए मुंबई वनडे में हार्दिक पंड्या कप्तानी करेंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरह से पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं।


हालांकि दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले इस वनडे मैच से पहले जान लेते हैं कैसा रहेगा मुंबई में मैच के दौरान कल के मौसम का हाल। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 17 मार्च को मुंबई का मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। बारिश की दूर दूर तक कोई संभावना नहीं है।
    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच दोपहर के 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जिसके कारण मैदान पर खिलाड़ियों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की उम्मीद है जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। इसके अलावा आसमान लगभग साफ रहने का अनुमान है।
    वानखेड़े में ऑस्ट्रेलिया का है दबदबा

    मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का दबदबा रहा है। इस मैदान पर भारत और कंगारू टीम कुल तीन बार वनडे में एक दूसरे से सामना किया है। इसमें मेजबान टीम को सिर्फ एक मैच में जीत हासिल हुई। भारत ने साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को वानखेड़े में हराया था। वहीं आखिरी बार टीम इंडिया 2020 में विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया से यहां भिड़ी थी।

    2020 में खेले गए वनडे मैच में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से हराया था। ऐसे में जब हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश अपने इस खराब रिकॉर्ड को बेहतर करने पर होगी।
    दोनों टीमों का स्क्वाड-

    भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), युजवेंद्र चहल, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, केएल राहुल, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, जयदेव उनादकट, वाशिंगटन सुंदर ,सूर्यकुमार यादव।

    ऑस्ट्रेलिया- स्टीव स्मिथ (कप्तान) सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मारनस लाबुस्चगने, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झे रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
    Advt.