अब अमेरिका कैसे जाएंगी कुमारी बर्मन? एयरपोर्ट जा रही NRI महिला का पर्स लेकर बदमाश फुर्र, पर्स में थे US डॉलर और पासपोर्ट

Updated on 05-12-2025 12:36 PM
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक एनआरआई महिला का शाहदरा फ्लाईओवर के पास दो बदमाशों ने पर्स लूट लिया। पर्स में 4 हजार यूएस डॉलर, 20 हजार भारतीय करेंसी और एक आईफोन रखा था। बदमाश स्कूटी पर सवार थे। पीड़िता शोर मचाती रह गई और बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

घटना थाना ट्रांस यमुना कालोनी के शाहदरा क्षेत्र की है। 83 साल की एनआरआई महिला कुमारी बर्मन बृहस्पतिवार को अपनी बेटी के साथ दिल्ली एयरपोर्ट के लिए टैक्सी से जा रही थी। शाम करीब 6.30 बजे शाहदरा फ्लाईओवर के पास स्कूटी से आए दो युवको ने चालक जसवीर से कहा कि कार का पहिया पंचर हो गया है। फ्लाईओवर निकलने के बाद चालक ने गाड़ी रोकी और पहिया चेक करने के लिए उतर गया। तभी स्कूटी वापस लेकर आए बदमाशों ने कार का दरवाजा खोला और बायीं ओर बैठी एनआरआई महिला के गोद में रखा पर्स लूटकर भाग गए। महिला ने शोर मचाया। मगर बदमाश तेज गति से वापस फ्लाईओवर की तरफ भाग गए। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय का कहना है कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही लुटेरों को ट्रेस कर लिया जाएगा।

शादी में शमिल होने आई थीं

मूलरुप से हाथरस की रहने वाली कुमारी बर्मन अपनी दो बेटियों के साथ लंबे समय से अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहती हैं। बहन के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए वह 30 नवंबर को आगरा आई थीं। वह अपनी बेटी के साथ संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में ठहरी थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका एक भाई दयालबाग में रहता है। बेटी और दामाद अमेरिका में डॉक्टर हैं।

एयरपोर्ट भी नहीं जा सकी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार तड़के उनकी फ्लाइट थी। ताजगंज के टूर एंड ट्रैवल से उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए टैक्सी बुक कराई थी। शाम 6.30 बजे मां बेटी टैक्सी से एयरपोर्ट के लिए निकली थीं। दोनों कार की पिछली सीट पर बैठी थीं। बदमाशों ने धोखे से गाड़ी रुकवा दी और गोद में रखा पर्स लूट ले गए। जिसमें करेंसी के साथ उनका पासपोर्ट भी रखा था। पर्स में पासपोर्ट चले जाने के कारण वह दिल्ली एयरपोर्ट भी नहीं जा सकीं। जबकि उनके साथ अन्य गाड़ियों से रिश्तेदार भी रास्ते में चल रहे थे। बेटी और दामाद अमेरिका चले गए। मगर पासपोर्ट ना होने के कारण वह नहीं जा सकीं। अब उन्हें चिंता सता रही है कि कैसे वापस लौट पाएंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.