रिंकू सिंह का तूफान कैसे रोकेंगे रोहित शर्मा, क्या जोफ्रा आर्चर खेलेंगे यह मुकाबला?

Updated on 15-04-2023 09:50 PM
मुंबई: पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स (MI vs KKR) रविवार को जब आमने सामने होंगे तो दोनों का लक्ष्य अपने अभियान को ढर्रे पर लाने का होगा और रोहित शर्मा की टीम के लिये सबसे बड़ी चुनौती केकेआर के आक्रामक बल्लेबाजों को रोकने की होगी। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर हार का सिलसिला तोड़ा जबकि कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) को ईडन गार्डंस पर विशाल स्कोर वाले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने हराया।

पिछला मैच जीतने के बावजूद आईपीएल की सबसे कामयाब टीम मुंबई वानखेड़े स्टेडियम पर काफी दबाव में रहेगी। इस सत्र में अभी तक रोहित शर्मा की टीम अपने चिर परिचित अंदाज में नहीं दिखी है। दो जीत और दो हार के बाद केकेआर अंकतालिका में चौथे स्थान पर है और मुंबई की तुलना में उसका रनरेट बहुत अच्छा है। मुंबई के लिये रोहित ने दिल्ली के खिलाफ 65 रन बनाये लेकिन उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। वहीं सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म लंबा होता जा रहा है।

हेड टू हेड

कुल मैच: 31
मुंबई जीता: 22
कोलकाता जीता: 09

मुंबई को तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की कमी खलेगी जो पहला मैच खेलने के बाद फिर कोहनी की समस्या का शिकार हो गए हैं। ऐसे में तेज गेंदबाजी का जिम्मा जासन बेहरेनडोर्फ और रिले मेरेडिथ पर होगा जबकि पीयूष चावला पिछले मैच में तीन विकेट लेने के बाद उस फॉर्म को दोहराना चाहेंगे। मुंबई को युवा ब्रिगेड टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा और ईशान किशन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। केकेआर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ चमत्कारिक जीत दर्ज की और सनराइजर्स के खिलाफ आखिरी गेंद तक किला लड़ाया।
टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में पांच छक्के लगाने वाले रिंकू सिंह ने पिछले मैच में 58 रन बनाकर विरोधी टीमों की नींदे उड़ा दी है। उनके अलावा कप्तान नितिश राणा, वेंकटेश अय्यर, रहमानुल्लाह गुरबाज और शार्दुल ठाकुर ने भी रन बनाये हैं। केकेआर के लिये चिंता का सबब आंद्रे रसेल का खराब फॉर्म है। वह सनराइजर्स के खिलाफ चार ओवर भी पूरे नहीं कर सके और चोटिल हो गए लेकिन उन्होंने तीन विकेट लिये।

इस प्रकार हैं दोनों टीमें

कोलकाता नाइट राइडर्स: नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह, एन. जगदीसन, वैभव अरोड़ा, सुयश शर्मा, डेविड वीज, कुलवंत खेजरोलिया, लिटन दास और मनदीप सिंह।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस , तिलक वर्मा, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, विष्णु विनोद, कैमरून ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, रिले मेरेडिथ, नेहाल वढेरा, रितिक शोकीन, अर्शद खान, डुआन जेनसन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, जैसन बेहरेनडोर्फ, आकाश मढवाल।

मैच का समय: दोपहर 3.30 से।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.