बेंगलुरु स्टेडियम की पिच कैसी रहेगी? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मौसम, लाइव स्ट्रीमिंग और प्लेइंग XI
Updated on
18-04-2025 02:18 PM
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर पहली जीत दर्ज करनी है तो उसके बल्लेबाजों को शुक्रवार को यहां होने वाले मैच में युजवेंद्र चहल की अगुवाई वाले पंजाब किंग्स के स्पिन आक्रमण का डटकर सामना करना होगा। आरसीबी के बल्लेबाजों को यहां की धीमी पिच पर गुजरात टाइटंस के आर साई किशोर और दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव, विपराज निगम के सामने संघर्ष करना पड़ा था, जबकि चहल और ग्लेन मैक्सवेल उसकी इस कमजोरी का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।
यही नहीं, चहल और मैक्सवेल लंबे समय तक आरसीबी की तरफ से खेलते रहे हैं और यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ चार विकेट लेकर फॉर्म में लौटने वाले चहल का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता जबकि मैक्सवेल को बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन के बावजूद अंतिम एकादश में जगह मिलना तय है। चहल जादुई गेंदों के बजाय लेंथ के मास्टर हैं। यह लेग स्पिनर ऑफ-स्टंप के बाहर गेंद करके बल्लेबाजों को लंबे शॉट खेलने का लालच देता है जिससे कि वह सीमा रेखा के करीब कैच दे देते हैं। वह अपनी गति में भी काफी चतुराई से बदलाव करते हैं और यदि बल्लेबाजों को उनके खिलाफ छक्के मारने हैं तो उन्हें अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत होती है। मैक्सवेल भी एक ऐसा स्पिनर है, जो बड़े टर्न या डिपर्स के बजाय नियंत्रण पर भरोसा करता है। आरसीबी के पास क्रुणाल पंड्या और सुयश शर्मा के रूप में अच्छे स्पिनर हैं और टीम उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। बेंगलुरु एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करना बेहतर विकल्प है। इस सीजन में इस ऐतिहासिक स्टेडियम में दोनों गेम लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते हैं। मैदान पर छोटी बाउंड्री होने के कारण गेंदबाजों के पास गलती करने की बहुत कम गुंजाइश होगी। दूसरी पारी में ओस की भूमिका हो सकती है और इससे बल्लेबाजी आसान हो सकती है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए 200 से अधिक का स्कोर जरूरी होगा।
बेंगलुरु एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करना बेहतर विकल्प है। इस सीजन में इस ऐतिहासिक स्टेडियम में दोनों गेम लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते हैं। मैदान पर छोटी बाउंड्री होने के कारण गेंदबाजों के पास गलती करने की बहुत कम गुंजाइश होगी। दूसरी पारी में ओस की भूमिका हो सकती है और इससे बल्लेबाजी आसान हो सकती है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए 200 से अधिक का स्कोर जरूरी होगा।
पंजाब के पास कई बड़े हथिया, अर्शदीप के साथ दिखेंगे यानसन तो बेंगलुरु में भुवी पंजाब किंग्स टीम के पास अर्शदीप सिंह और मार्को यानसन के रूप में अच्छे तेज गेंदबाज हैं, हालांकि वे आरसीबी के जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जितने अनुभवी नहीं हैं। अगर कप्तानों की बात करें तो रजत पाटीदार और श्रेयस अय्यर में बहुत कम समानता है। इस टूर्नामेंट में एक बल्लेबाज के रूप में शानदार रिकार्ड रखने वाले अय्यर ने आईपीएल विजेता कप्तान के रूप में अपनी साख साबित की है।
रजत पाटीदार की जबरदस्त कप्तानी दूसरी तरफ, पाटीदार आईपीएल में पहली बार कप्तान बने हैं। लेकिन असमानता यहीं पर खत्म हो जाती है क्योंकि यह दोनों खिलाड़ी शांत रहकर बड़ी कुशलता से अपनी टीमों का नेतृत्व कर रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अच्छा बल्लेबाज माना जाता है और इसलिए बल्लेबाजी में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। कोलकाता के खिलाफ कम स्कोर वाले मैच में जीत दर्ज करने से पंजाब का हौसला बढ़ा होगा लेकिन उसे आरसीबी से सतर्क रहना होगा जिसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में काफी गहराई है और उस पर पार पाना किसी भी टीम के लिए आसान काम नहीं होता है।
RCB vs PBKS मैच के दौरान कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम AccuWeather ने बेंगलुरु में कुछ बारिश की भविष्यवाणी की है, लेकिन यह दोपहर में होगी। दिन के दौरान मौसम सुबह 32 डिग्री रहने की उम्मीद है, जबकि दोपहर में 34 डिग्री रहेगा और मौसम ‘आंशिक रूप से धूप वाला और क्षेत्र के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश’ की संभावना है। शाम को बारिश का खतरा ना के बराबर है। हालांकि, मैच के समय तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…