अंत‎रिक्ष में धरती की आंख कहा जाने वाला हबल टे‎लिस्कोप रहस्यमय बीमारी से ‎‎‎‎‎‎घिरा

Updated on 03-11-2021 09:13 PM

वॉशिंगटन अंतरिक्ष में धरती की आंख कहा जाने वाला हबल टेलिस्कोप एक बार फिर से रहस्यमय बीमारी से घिर गया है। हबल टेलिस्कोप ऑफलाइन है और पिछले एक हफ्ते से सुरक्षित मोड में है। हबल में दिक्कत आने के बाद उसके वैज्ञानिक उपकरणों को बंद कर दिया गया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के इंजीनियर आंकड़ों का विश्लेषण कर रहे हैं ताकि दिक्कत की वजहों को समझा जा सके।

 अभी तक नासा के हाथ कोई सफलता नहीं लगी है। नासा के एक प्रवक्ता ने इनसाइडर से बातचीत में कहा कि जांच अभी शुरुआती स्तर पर है, इसलिए अभी यह बताना मुश्किल है कि खराबी की वजह क्या है। साथ ही यह भी बता पाना मुश्किल है कि कैसे इंजीनियर इसे दूर करेंगे और कब यह फिर से काम करने लगेगा। इस साल ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब हबल टेलिस्कोप ने काम करना बंद कर दिया हो।पिछले 14 जून को इसमें खराबी आने के बाद इसे पांच सप्ताह के लिए सेफ मोड पर डाल दिया गया था।

इसके बाद नासा के इंजीनियरों ने कड़ी मशक्कत की और फिर से हबल टेलिस्कोप ने काम करना शुरू कर दिया। अब चार महीने के बाद एक बार से हबल टेलिस्कोप ने काम करना बंद कर दिया है। हब अंतरिक्ष में मौजूद सबसे शक्तिशाली टेलिस्कोप है। पिछले 30 साल से अंतरिक्ष में रहकर हबल ने अनगिनत खोज की है। हबल का पूरा सिस्टम वर्ष 2009 में खिरी बार बदला गया था। नासा के प्रवक्ता ने कहा था कि कंप्यूटर में 4 मेमोरी मॉड्यूल हैं लेकिन केवल एक की ही जरूरत है।

वर्ष 1990 में लॉन् किया गया हबल टेलिस्कोप अब धीरे-धीरे बूढ़ा होता जा रहा है। कई बार इसकी मरम्मत की गई है, फिर भी इसमें दिक्कतें आने लगी हैं। नासा अब हबल की जगह पर 10 अरब डॉलर का जेम् वेब टेलिस्कोप लॉन् करने जा रही है। नासा ने शक्तिशाली हबल दूरबीन को 24 अप्रैल, 1990 को जब अंतरिक्ष में लॉन्च किया था, उसके एक दिन बाद इसे अपनी ड्यूटी पर तैनात किया गया था। करीब एक महीने तक वहां रहने के बाद हबल ने पहली बार अपनी आंख 20 मई, 1990 को खोली और अंतरिक्ष से आसमान के एक हिस्से की तस्वीर भेजी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.