गले मिले और दूर किए गिले शिकवे, आखिरकार खत्म हो ही गया विराट और नवीन का मैंगो वॉर

Updated on 12-10-2023 02:20 PM
विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच आईपीएल 2023 में हुई लड़ाई कौन भूल सकता है। विराट आरसीबी और नवीन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे थे। लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर दोनों खिलाड़ियों के बीच जमकर बहस हुई। मैच के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी मिल रहे थे, तब नवीन ने विराट का हाथ मोड़ दिया था। इसके बाद विराट के फैंस नवीन पर टूट पड़े थे। नवीन ने भी सोशल मीडिया के जरिए नाम लिए बिना विराट पर निशाना साधा। जब भी विराट फेल होते या आरसीबी को हार मिलती तो नवीन आम की फोटो शेयर करते थे। अब करीब 6 महीने बाद दोनों ही खिलाड़ी के बार फिर आमने सामने आए।

वर्ल्ड कप में आमने सामने विराट और नवीन

विराट कोहली भारत के लिए ईशान किशन के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे। विराट के आते ही नवीन उक हक बॉलिंग अटैक पर आ गए। इस दौरान मैदान पर लगातार विराट-विराट की आवाज गूंज रही थी।

विराट ने फैंस को करवाया शांत

फैंस लगातार विराट-विराट के नारे लगा रहे थे। विराट कोहली ने इसके बाद फैंस को शांत करने का इशारा किया। यहीं से दोनों के बीच सुलह होने की शुरुआत हुई।

एक दूसरे को लगाया गले

विराट कोहली और नवीन उल हक ने इसके बाद एक दूसरे को गले लगाया। दोनों खिलाड़ी इस दौरान लगातार हंस रहे थे। इसके साथ ही आईपीएल में शुरू हुए विवाद का चैप्टर खत्म हो गया।

​10 गेंद पर विराट ने बनाए सिर्फ तीन रन​

फैंस को उम्मीद थी कि विराट कोहली नवीन उल हक के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करेंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। नवीन के खिलाफ विराट कोहली ने 10 गेंद पर सिर्फ तीन रन बनाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.