यूक्रेन में जोरदार कार धमाका, पुतिन के 'फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' की जताई आशंका

Updated on 19-02-2022 07:17 PM

कीव भारी तनाव के बीच यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में रूस समर्थित अलगाववादियों के कब्जे वाले शहर डोनेट्स्क में एक कार में जोरदार धामाका हुआ है। माना जा रहा है कि यह पुतिन के 'फॉल्स फ्लैग अभियान' की शुरुआत है जिसकी अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही थीं। यह यूक्रेन पर रूसी हमले का पहला चरण भी हो सकता है जिसका अमेरिका लगातार दावा कर रहा है। डोनेट्स्क के मुख्यालय के पास शुक्रवार देर रात एक कार बम ब्लास्ट हुआ, जिसमें एक जीप पूरी तरह से तबाह हो गई जो क्षेत्रीय सुरक्षा के प्रमुख डेनिस सिनेंकोव की थी।

उनके घायल होने की सूचना नहीं है। खबर के मुताबिक रूस की सरकारी मीडिया ने सबसे पहले इस धमाके की जानकारी दी और तस्वीर जारी की। अगर फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन को लेकर पश्चिम की चेतावनी सच साबित होती है, तो इसका मतलब है कि पुतिन की सेना ने खुद कार को बम से उड़ाया ताकि यह दावा किया जा सके कि यूक्रेन का पूर्वी क्षेत्र और इसमें रहने वाले रूसी नागरिकों पर हमले का खतरा मंडरा रहा है। इस 'बहाने' का इस्तेमाल करके रूसी सैनिक और टैंक सीमा पार करते हुए यूक्रेन पर हमला कर सकेंगे।

इस विस्फोट से कुछ घंटे पहले अलगाववादी के कब्जे वाले दोनों क्षेत्रों के नेताओं ने घोषणा करते हुए कहा कि वे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के निकासी की योजना बना रहे हैं। अलगाववादी नेताओं ने अपनी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह क्षेत्र में खून-खराबे से बचने के लिए जितना जल्दी हो सके रूस चले जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि कीव सरकार हमले की योजना बना रही है। वहीं यूक्रेन ने इन आरोपों को खारिज किया है। यूक्रेन ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अलगाववादियों के कब्जे वाले पूर्वी यूक्रेन के इलाकों में रूस की उकसावे की कार्रवाई की निंदा करने की अपील की। यूक्रेन ने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो मॉस्को इस स्थिति को और बिगाड़ देगा। माना जाता है कि पूर्वी यूक्रेन के दोनों क्षेत्रों, जिस पर रूस समर्थित अलगाववादियों का कब्जा है, में लाखों की आबादी रहती है। इनमें ज्यादातर लोग रूसी भाषी हैं और कइयों ने तो रूस की नागरिकता भी हासिल कर ली है।

शुक्रवार को इस क्षेत्र में भीषण गोलाबारी हुई जिसे लेकर अलगाववादियों और कीव सरकार ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। शनिवार को रूस परमाणु मिसाइल अभ्यास करने जा रहा है जिसे देखने के लिए खुद पुतिन मौजूद रहेंगे। यह अभ्यास ऐसे समय पर होने जा रहा है जब दावा किया जा रहा है कि यूक्रेन सीमा पर मौजूद रूसी सैनिकों की संख्या 190,000 तक पहुंच गई है। इसमें रूसी टैंक, तोपें, हेलिकॉप्टर्स, लड़ाकू विमान और मिसाइल बैटरियां भी शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.