चीन की जनसंख्या में बड़ी गिरावट, चिंतित हुई चीनी कम्युनिस्ट पार्टी

Updated on 08-06-2022 11:44 PM

बीजिंग । चीन की घटती आबादी चिंता का विषय बनी हुई है। हाल ही में चीन के अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि चीन में जनसंख्या संकट उपलब्ध कराए गए आधिकारिक आंकड़ों से भी बदतर है। चीन के 10 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों की जनसंख्या पिछले एक साल में और ज्यादा गिर गई है। दरअसल, पिछले किए सालों से चीन की जनसंख्या में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन हाल ही में जन्मदर और मृत्युदर के बीच का अंतर खत्म होता जा रहा है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार चीन में जन्म दर 0.752 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.718 प्रतिशत दर्ज हुआ है। इसके परिणामस्वरूप प्राकृतिक विकास दर 0.034 प्रतिशत है। 2020 में प्राकृतिक विकास दर 0.145 प्रतिशत थी।
चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के ताजा आंकड़ों के अनुसार, चीन की जनसंख्या 2021 में एक अरब 41 करोड़ थी 12 लाख 212 थी और साल 2021 में चीन की जनसंख्या में सिर्फ 4 लाख 80 हजार की बढ़ोतरी हुई। इस आंकड़े ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को हिला कर रख दिया है। चीनी सरकार ने जो आंकड़े दिए हैं, वे डराने वाले हैं और रिपोर्ट में जनसंख्या वृद्धि में रिकॉर्ड कमी के पीछे कोरोना को भी एक बड़ी वजह बताया गया है। बयान में कहा गया है कि कोरोना की वजह से लोगों में बच्चा पैदा करने को लेकर अनिच्छा पैदा हो गई है।


उधर, चीन की अर्थव्यवस्था में पिछले एक साल में आई गिरावट ने इस और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। चीनी सरकार के आंकड़े के मुताबिक 1980 के दशक के अंत में चीन की कुल प्रजनन दर (प्रति महिला) 2.6 थी और चीन में मृत्यु दर 2.1 था। लेकिन साल 1994 के बाद से जन्म दर घटकर 1.6 से 1.7 के बीच आ गया। वहीं, साल 2020 में चीन में जन्मदर घटकर 1.3 हो गया, तब साल 2021 में जन्मदर घटकर 1.15 पर पहुंच चुका है! जबकि अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में जन्मदर 1.6 है और जापान में भी जन्मदर 1.3 है। इसी बीच पिछले साल चीन ने एक नया जनसंख्या और परिवार नियोजन कानून जारी किया, जो चीनी जोड़ों को तीन बच्चे पैदा करने की अनुमति देता है, जाहिर तौर पर बढ़ती लागत के कारण जोड़ों की अतिरिक्त बच्चे पैदा करने की अनिच्छा का जवाब देता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.