माधुरी दीक्षित की बड़ी फैन हूं : हुमा कुरैशी

Updated on 16-09-2022 04:50 AM
भोपाल :सोनी टीवी पर दिखाया जाने वाला सबका पसंदीदा कॉमेडी शो - द कपिल शर्मा शो आगामी रविवार 18 सितंबर को रात 9:30 बजे पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज़ 'महारानी 2' के कलाकारों का स्वागत करेगा, जिनमें हुमा कुरैशी, सोहम शाह, अमित सियाल, प्रमोद पाठक, दिब्येंदु भट्टाचार्य और अनुजा साठे शामिल होंगी। सभी कलाकार दिल खोलकर कपिल के 'नए परिवार' की परफॉर्मेंस का मज़ा लेंगे और होस्ट कपिल शर्मा के साथ बड़ी मजेदार चर्चा करेंगे। वो अपनी ज़िंदगी के साथ-साथ इस सीरीज़ के बारे में भी कुछ दिलचस्प किस्से बताएंगे। ऐसी ही एक चर्चा में हुमा कुरैशी, बी-टाउन की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित के साथ का अपना एक फैन मोमेंट साझा करेंगी, जब वो साल 2014 की ब्लैक कॉमेडी फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में उनके साथ काम कर रही थी।
होस्ट कपिल शर्मा ने हुमा कुरैशी से जानी-मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म डेढ़ इश्किया में काम करने का अनुभव जानना चाहा। इस सवाल के जवाब में हुमा ने बड़ी शालीनता से बताया कि जब उन्होंने माधुरी को देखा, तो वो देखती ही रह गई। हुमा बताती हैं, "मैं उन्हें परफॉर्म करते हुए देखती थी और हमेशा ऐसा होता था कि मैं उनसे अपनी नजरें नहीं हटा पाती थी। मुझे लगता है कि हर लड़की उनसे प्रेरित है। जब मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला, तो मैं नर्वस भी थी और उत्साहित भी। लेकिन वो बड़ी प्यारी इंसान हैं और पूरा माहौल बड़ा खुशनुमा बना देती थीं। वो मुझसे अपने घर और बच्चों के बारे बात करती थी और एक आम लड़की की तरह पेश आती थीं, जैसे कोई आम गृहिणी बात करती हैं। मुझे याद है एक बार हम एक प्रमोशनल इवेंट में थे और वहां बहुत भीड़ इकट्ठा हो गई थी। लोग सिर्फ उनकी एक झलक पाने के लिए वहां आए थे। हम जल्दबाजी में उनकी कार में बैठ गए थे, क्योंकि भीड़ बेकाबू हो रही थी। इसके बाद वो भीड़ में से कुछ लोगों की तरफ इशारा करके उनके अजीबोगरीब एक्शंस के बारे में बता रही थीं और मैं बहुत हंस रही थी। मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ और मैंने उनसे कहा, "आप तो हमारे जैसी हैं? (हंसते हुए)।" 
जहां‌ हुमा ने खुद को माधुरी दीक्षित की बड़ी फैन बताया, वहीं महारानी सीज़न 2 के उनके को-एक्टर्स ने भी अपने-अपने फैन मोमेंट्स का खुलासा किया।
ऐसे ही कुछ मजेदार किस्से इस वीकेंड आपका इंतजार कर रहे हैं! देखिए द कपिल शर्मा शो इस शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर!

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.