पाकिस्तान में इंसानियत भी खत्म! राशन मांगने पहुंचे किन्नर को ऑफिस में नचाया, देखें वीडियो

Updated on 29-01-2023 06:26 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में इस समय राशन हासिल करना भी अवाम के लिए कोई बड़ी जंग जीतने जैसा है। देश के कई हिस्सों से आटा-दाल गायब हो चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोगों को राशन के लिए झगड़ते और गाड़ियों का पीछा करते देखा जा सकता है। इस बीच पाकिस्तान से एक और वीडियो सामने आया है। इसमें एक किन्नर को नाचते देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि किन्नर को राशन के बदले नाचने के लिए मजबूर किया गया था। इस तरह के दावे यह दिखाते हैं कि संकटग्रस्त पाकिस्तान में अब खाने-पीने की आम चीजें बेहद 'अहम' हो चुकी है।
पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट जियो टीवी उर्दू की खबर के अनुसार वायरल हो रहा वीडियो गुजरांवाला का है। राशन के बदले सरकारी कर्मचारियों ने किन्नर को नाचने के लिए मजबूर किया था। वीडियो सामने आने के बाद उपायुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक किन्नर का आरोप है कि सरकारी कर्मचारियों ने राशन के बदले नाचने के लिए कहा था। दूसरी ओर सरकारी कार्यालय के प्रभारी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वीडियो पुराना है।

कंगाली ने बना दिया 'मुर्गी चोर'

मुल्क में कंगाली के आलम ने अपराधों को बढ़ा दिया है। पेट भरने के लिए लोग अब कहीं से भी चोरी करने को भी तैयार हैं, फिर भले वह सेना का मुख्यालय ही क्यों न हो। हाल ही में कुछ चोरों ने सेना के हेडक्वार्टर से पोल्ट्री फार्म लूट लिया। खबर है कि करीब 12 लोग हथियारों से लैस होकर आए, कर्मचारियों को बंधक बना लिया और फार्म से लगभग 5 हजार मुर्गियां लूट लीं। ये मुर्गियां करीब 30 लाख रुपए की थीं।

जनता पर पड़ेगी टैक्स की मार

पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार खत्म होने की कगार पर है। फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट ने चेतावनी दी है कि अगर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आगामी मई तक मुल्क दिवालिया हो जाएगा। पाकिस्तान सरकार को आईएमएफ के लोन की सख्त जरूरत है। कर्ज हासिल करने के लिए सरकार को संस्था की कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। ऐसे में आने वाले समय में पाकिस्तानी अवाम पर टैक्स की तगड़ी मार पड़ सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.