न्यू गिनी में मानव 18000 साल पहले तक पाल रहे थे कैसवैरी चूजों को

Updated on 09-12-2021 07:58 PM

वॉशिंगटन    शोधकर्ताओं ने पाया कि न्यू गिनी में मानव 18000 साल पहले तक कैसवैरी चूजों को पाल रहे थे और वयस्क होने के बाद उन्हें अच्छी तरह पाला जा रहा था। इससे पता चलता है कि मुर्गियां इंसानों का सबसे पुराना पालतू पक्षी नहीं है। कैसवैरी एक विशालकाय पक्षी होता है जो उड़ नहीं सकता।

ये पक्षी मुख्यतः ऑस्ट्रेलिया, अरु द्वीप और न्यू गिनी में पाए जाते हैं। कैसवैरी पक्षी की तीन प्रजातियां दुनिया के 10 सबसे बड़े पक्षियों में शामिल हैं। शोधकर्ता क्रिस्टीना डगलस ने बताया कि कैसवैरी कितना खतरनाक हो सकता है और प्राचीन मानव ने इसे किस तरह पाला होगा। उन्होंने बताया कि यह एक विशाल पक्षी है जो उड़ नहीं सकता लेकिन किसी इंसान की जान ले सकता है। इसकी सबसे छोटी प्रजाति का वजन 20 किग्रा होता है। आज भी इनके चूजों का व्यापार व्यापक स्तर पर किया जाता है।

खास बात यह कि अगर चूजा सबसे पहले किसी इंसान को देख ले तो वह उसे अपनी मां समझकर उसका पीछा करता है। शोधकर्ताओं ने 18,000 से 6,000 साल पहले के अंडों के छिलकों का अध्ययन किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनके अंदर का भ्रूण कितने साल का था जब उन्हें तोड़ा गया था। डगलस ने कहा कि जीवाश्मों से पता चलता है कि इंसानों ने उन्हें जन्म से समय इकट्ठा किया और उनका पालन-पोषण किया। संभवतः पक्षियों के मांस या पंखों का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें पाला जाता था। रिसर्चर ने कहा कि इंसानों का यह व्यवहार मुर्गियों को पालने से हजारों साल पहले का है। बताय जा रहा हैकि पाषाण युग करीब 26 लाख साल पहले शुरू हुआ था। इस काल के दौरान मानव ने पत्थर के औजार का इस्तेमाल करना शुरू किया था।

यह एक लंबी अवधि थी और 3330 ईसा पूर्व तक चली। इसके बाद कांस्य युग शुरू हुआ और धीरे-धीरे आधुनिक सभ्यता पटल पर गई। हालांकि प्राचीन मानव के बारे में हमारे पास पर्याप्त जानकारी उपलब्ध है लेकिन अभी भी उनके दैनिक जीवन की बारीकियों के बारे में सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है। लेकिन एक नई रिसर्च ने इस मुश्किल को आसान कर दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.