अमेरिका के कई शहरों में शांति-अहिंसा के दूत महात्मा गांधी की जयंती पर दी गई विनम्र श्रद्धांजलि

Updated on 03-10-2021 07:41 PM

वॉशिंगटन दुनिया के सबसे शक्तिशाली राष्ट्र अमेरिका में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जंयती मनाई गई। यूएस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि अहिंसा, सम्मान और सहिष्णुता का संदेश आज जितना मायने रखता है उतना शायद पहले कभी नहीं रहा होगा। वैश्विक शांति के दूत महात्मा गांधी को उनकी 152वीं जयंती के मौके पर अमेरिका के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धांजलि दी गई। अमेरिका के विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘हमने भारत और दुनियाभर में अपने मित्रों के साथ मिलकर महात्मा गांधी की 152वीं जयंती मनायी।उन्होंने एक सप्ताह पहले व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा की गई टिप्पणियों को याद किया। ब्लिंकन ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति ने कहा था, ‘हम सभी को यह याद दिलाने की जरूरत है कि अहिंसा, सम्मान और सहिष्णुता का उनका संदेश जितना आज मायने रखता है उतना शायद पहले कभी नहीं रहा।


अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने अमेरिकी राजधानी में गांधी के स्मारक पर बापू को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘गांधी जी का जीवन और विरासत भारत, अमेरिका और विश्व में पीढ़ियों को प्रभावित और प्रेरित करती रहेगी।इस हफ्ते की शुरुआत में प्रतिष्ठित हावर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों ने गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी थी और दूतावास में एक चर्चा में भाग लिया था। हावर्ड विश्वविद्यालय के बंच इंटरनेशनल सेंटर ने कहा, ‘उस व्यक्ति को जन्मदिन की बधाई जिन्होंने हमें सिखाया कि विनम्र तरीके से भी आप दुनिया को हिला सकते हैं।भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सदस्य रो खन्ना ने कहा, ‘हम बड़े और छोटे तरीके ढूंढकर गांधी की बहुलवाद और शांति की सीख को आत्मसात कर उन्हें सम्मान दे सकते हैं।


महात्मा गांधी ने कभी अमेरिका की यात्रा नहीं की लेकिन संभवत: यह एकमात्र देश है जहां भारत के राष्ट्रपिता की सबसे अधिक प्रतिमाएं हैं। शांति के दूत रहे गांधी की शिक्षाओं और सिद्धांतों का अमेरिका के नागरिक अधिकार आंदोलन पर गहरा असर पड़ा जिसका नेतृत्व मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने किया था। अमेरिका के नेशनल मॉल एंड मेमोरियल सर्विस ने कहा, ‘दो अक्टूबर, 1869 में जन्मे मोहनदास गांधी ने अपना अधिकांश जीवन लोगों के सम्मान और समानता के लिए काम करने में समर्पित कर दिया। शांतिपूर्ण विरोध के उनके सिद्धांत का डॉ. किंग और नेल्सन मंडेला पर महत्वपूर्ण असर पड़ा, गांधी को भारतीय दूतावास के समीप वॉशिंगटन डीसी पर एक प्रतिमा बनाकर सम्मानित किया गया है।


महात्मा गांधी ने कभी अमेरिका की यात्रा नहीं की, लेकिन शायद यह एकमात्र ऐसा देश है जहां भारत के राष्ट्रपिता की मूर्तियों और प्रतिमाओं की संख्या सबसे अधिक है। शांति के दूत की शिक्षाओं और दर्शन ने अमेरिका के नागरिक अधिकारों के आंदोलन को गहरे से प्रभावित किया है, विशेष रूप से जिसका नेतृत्व मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने किया था। यूएस कैपिटल हिस्ट्रोरिक सोसायटी ने कहा कि 1869 में आज के दिन मानवाधिकार के पैरोकार गांधी का जन्म हुआ। अमेरिका के विभिन्न शहरों में महात्मा गांधी के सैकड़ों अनुयायियों ने प्रार्थना सभा की और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। न्यूयॉर्क में भारत के वाणिज्य दूतावास पर महावाणिज्य दूत रणधीर ने यूनियन स्क्वायर पार्क पर गांधी जयंती का जश्न मनाया। महावाणिज्य दूत, भारतीय समुदाय के लोगों और अमेरिकी मित्रों ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि दी और शांति तथा अहिंसा के उनके संदेश को याद किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.