सैकड़ों साल पहले समुद्र में डूबे जहाज में मिला 17 बिलियन डालर का सोना

Updated on 13-06-2022 11:03 PM

वाशिंगटन। समुद्र में करीब 300 साल पहले डूबे सैन जोस युद्धपोत के मलबे के पास हाल ही में दो समुद्री जहाज मिले थे। खोजकर्ताओं के अनुसार इन जहाजों में 17 बिलियन डॉलर का सोना लदा हुआ था। 62 बंदूकों वाले सैन जोस युद्धपोत को अंग्रेजों ने 1708 में डुबो दिया था। इस जहाज को खोजकर्ताओं ने 2015 में खोजा था, लेकिन अब स्पेनिश सरकार ने जहाज के मलबे के फुटेज को जारी किया है।


समुद्र की सतह पर एक रिमोट कंट्रोल डिवाइस के माध्यम से लिया गया मलबे के फुटेज में देखा जा सकता है कि इसमें कई मूल्यवान वस्तुए और कुछ पीले रंग के सिक्के जैसी वस्तुएं मौजूद हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुख्य जहाज के पास एक नाव और एक स्कूनर है। रिपोर्ट में दावा किया है कि समुद्र में डूबे हुए दोनों जहाज करीब 200 साल पुराने हैं। इनकी खोज करने के लिए दूर से संचालित एक वाहन को देश के कैरिबियन तट से 31000 फीट की गहराई तक भेजा गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि जहाज के आस पास चीनी मिट्टी के बर्तन, कप और पीले रंग के सीक्के के आकृति वाली चीजे मौजूद है।


उम्मीद जताई जा रही है कि ये पीले रंग के पदार्थ सोने के सिक्के हो सकते हैं। पूरी सतह पर सामान पूरी तरह से बिखरा पड़ा है। समुद्र के नीचे कई सदियां बिताने के बावजूद जहाज का एक हिस्सा और सामान पूरी तरह से सुरक्षित है। समुद्र तल के वीडियो में देखा जा सकता है कि जहाज के मलबे पर एक तोप मौजूद है। अधिकारियों ने कहा कि नौसेना और सरकार के पुरातात्विद विभाग के लोग मलबे के सामान पर मौजूद शिलालेखों के आधार पर प्लेटों का समय निर्धारित करने का प्रयास कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.