उम्र विवाद में फंसे अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हंगारेकर, आईपीएल में हुई 1.5 करोड़ में नीलामी

Updated on 19-02-2022 07:46 PM

नई दिल्ली हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे राजवर्धन हंगारगेकर विवाद में फंस गए हैं। हंगारगेकर उम्र विवाद  में फंसते नजर रहे हैं। राजवर्धन पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपनी उम्र कम बताई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी असली उम्र 21 साल है, लेकिन वह हाल ही में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेले थे।

इस टूर्नामेंट में इस तेज गेंदबाज ने अच्छी गेंदबाजी की थी। बल्ले से भी भारत ने अच्छा खेल दिखाया था और भारत ने पांचवीं बार खिताब जीता था। वेस्टइंडीज में हुए इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराया था। राजवर्धन पर उम्र गलत बताने का आरोप महाराष्ट्र के खेल एवं युवा मामलों के कमिश्नर ओमप्रकाश बकोरिया ने लगाया है। इस आईएएस अधिकारी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को एक पत्र भी लिखा है। साथ ही कुछ सबूत भी सौंपे हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ओमप्रकाश बकोरिया ने कहा कि धाराशिव के मुखिया एग्जीक्यूटिव ऑफिसर राहुल गुप्ता ने भी राजवर्धन हंगारगेकर की असली उम्र की पुष्टि की है। उनके मुताबिक राजवर्धन तेरना पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। स्कूल के रिकॉर्ड के मुताबिक हंगारगेकर की असली जन्मतिथि 10 जनवरी 2001 थी। कक्षा पहली से सातवीं तक यही रही। हालांकि 8वीं में दाखिला देते समय हेडमास्टर ने इसमें बदलाव कर जन्मतिथि को 10 नवंबर 2002 कर दिया।

इसका अर्थ है कि 14 जनवरी से 5 फरवरी के बीच हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान इस पेसर की उम्र 21 साल थी। राजवर्धन ने अंडर-10 वर्ल्ड कप में पांच विकेट लिए। बल्ले से भी उन्होंने उपयोगी प्रदर्शन किया। आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने 17 गेंद पर 39 रन की पारी खेली थी। हाल ही में हुई आईपीएल नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपए देकर खरीदा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.