अमेरिका के लुसियाना में निकोलस तूफान की आहट, आपातकाल घोषित

Updated on 15-09-2021 05:02 PM
ह्यूस्टन । अमेरिका के टेक्सास और लुसियाना प्रांत में निकोलस तूफान के कोहराम मचाने की आशंका बलवती हो रही है। यहां भारी बारिश शुरू होने के बाद तटीय क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। तेज हवाओं के साथ समुद्र में तूफानी लहरें चल रही हैं। राष्ट्रीय मौसम विभाग ने निकोलस तूफान से टेक्सास से लेकर लुसियाना और दक्षिण मिसीसिपी तक 10 से लेकर 20 इंच तक बारिश की आशंका जताई है। विभाग ने बाढ़ की चेतावनी भी जारी की है।
नेशनल हरीकेन सेंटर के अनुसार निकोलस तूफान ने माटागार्डा में स्थानीय समय के अनुसार रात 1 बजे दस्तक दी। तूफान के कारण 120 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलना शुरू हो गया। टेक्सास में तूफान के दस्तक देने के एक दिन बाद यह लुसियाना पहुंच जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लुसियाना में आपातकाल घोषित कर दिया है।
व्हाइट हाउस ने जानकारी दी है कि प्रशासन ने नागरिकों तक सभी तरह की मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबाट ने बताया कि तूफान का प्रसार धीमी गति से होगा और यह कई दिन तक रहेगा। बाढ़ से निपटने के लिए हेलीकाप्टर और मोटरबोट तैनात कर दी गई हैं। हाल ही के हफ्तों में इस क्षेत्र में यह दूसरा तूफान है। इससे पहले यहां आइडा तूफान ने कहर बरपाया था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। ह्यूस्टन के मेयर सिल्वेस्टर टर्नर ने बताया कि भारी बारिश को देखते हुए जनता से सड़कों और राजमार्ग पर जाने से बचने को कहा गया है। हम नहीं जानते हैं कि तूफान के कारण कितनी बारिश होने वाली है। ह्यूस्टन में स्कूल-कालेज बंद कर दिए गए हैं। उड़ानें, बस और ट्रेन सेवा भी रोक दी गई हैं। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.