हले पति की ली जान, 16 साल बाद उसी प्लेन को उड़ाते समय हुई पायलट पत्नी की मौत, दंपति की 'कातिल' येती एयरलाइंस

Updated on 17-01-2023 07:26 PM
काठमांडू : 'येती एयरलाइंस' के छोटे यात्री विमान को उड़ाते समय 2006 में एक दुर्घटना में मारे गए अपने पति के लिए दुखी अंजू काठीवाड़ा ने पायलट बनने का फैसला किया था। वह विमानन की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गईं थी। पति की मृत्यु के 16 साल बाद अंजू भी 'यति एयरलाइंस' का विमान उड़ा रही थीं, जो रविवार को पोखरा हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। हादसे में अंजू की मौत हो गई। विमान में 72 लोग सवार थे।
अंजू की शादी दीपक पोखरेल से हुई थी, जो नेपाल सेना के हेलीकॉप्टर उड़ाते थे। शादी के कुछ साल बाद 'येती एयरलाइंस' के पायलट बने दीपक की 2006 में जुमला जिले में एक ट्विन-ओटर दुर्घटना में मौत हो गई थी। अपने दामाद की मृत्यु के बाद, अंजू के पिता उसे पढ़ने के लिए भारत भेजना चाहते थे। लेकिन वह नहीं मानी। पति की आकस्मिक मृत्यु के शोक में, उसने पायलट बनने के लिए पढ़ाई करने के लिए अमेरिका को चुना।

येती एयरलाइंस ने ही ली पत्नी की जान

'येती एयरलाइंस' के एक प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला के अनुसार, अपने पति की मृत्यु के बाद बीमा दावे के रूप में प्राप्त धन का उपयोग अंजू ने विमानन की पढ़ाई के लिए किया। वह 2010 में 'येती एयरलाइंस' से जुड़ीं और अपने सपने को पूरा कर कैप्टन बनीं। लेकिन दीपक की मौत के 16 साल बाद, अंजू की मृत्यु हो गई जब उनका 9ए-एएनसी एटीआर-72 विमान पोखरा में पुराने हवाई अड्डे और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद

रविवार को हुई दुर्घटना के बाद अब तक किसी के जीवित बचे होने की सूचना नहीं है। येती एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त विमान का 'ब्लैक बॉक्स' और एक शव सोमवार को दुर्घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है। 'कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर' (सीवीआर) और 'फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर' (एफडीआर) दोनों को बरामद कर लिया गया। सीवीआर कॉकपिट में रेडियो प्रसारण और अन्य ध्वनियां रिकॉर्ड करता है, जैसे पायलटों के बीच बातचीत, और इंजन से आने वाली आवाज आदि।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.