हट यार... कैमरामैन पर क्यों भड़की काव्या मारन, नहीं कर पाई खुद पर काबू

Updated on 10-04-2023 07:14 PM
नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 9 अप्रैल रविवार की रात काफी यादगार रही। टीम का प्रदर्शन सातवें आसमान पर था। दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के अपने तीसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से रौंदा है और सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की है। इस मैच का आयोजन हैदराबाद में ही हुआ था। ऐसे में फैंस और प्लेयर्स का इस पहली जीत के बाद खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन भी अपनी टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंची हुई थी।

जब-जब काव्या मैदान में अपनी टीम को चीयर करने जाती हैं तब-तब फैंस को उनकी नई तस्वीरें देखने को मिलती है। कैमरामैन का पूरा फोकस काव्या पर रहता है। लेकिन जब पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में कैमरामैन ने यह हरकत की तो काव्या गुस्से से तिलमिला गई। उन्होंने ऐसा खतरनाक रिएक्शन दिया जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।लाइव मैच में कैमरामैन पर भड़की काव्या मारन

सनराइजर्स हैदराबाद की ओनर काव्या मारन को काफी कैमरा फ्रेंडली माना जाता था। वह कभी भी कैमरा के सामने हिचकिचाती नहीं थी, और लाइमलाइट का आनंद उठाती थीं। लेकिन जब एसआरएच और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच में कैमरामैन उनके मुंह पर कैमरा लाया तो वो भड़क गई। उन्होंने कैमरा में देखते हुए क्या 'हट यार'। उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनकी यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है।

इसके अलावा बात करें मैच की तो, हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 99 रन कप्तान शिखर धवन ने बनाए। वह अंत तक नाबाद भी रहे। 144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स ने 8 विकेट और 17 गेंद रहते टारगेट को चेज कर लिया। राहुल त्रिपाठी ने टीम के लिए 48 गेंद में 74 रन की अहम पारी खेली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.