विराट कोहली के सामने पनाह मांगते दिखे हैदराबाद के गेंदबाज, आईपीएल में ठोका छठा शतक

Updated on 19-05-2023 10:24 PM
हैदराबाद: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) में शतक जड़ दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट ने 62 गेंदों पर शतक पूरा किया। यह विराट का आईपीएल में छठा शतक है। उन्होंने 2016 सीजन में ही 4 शतक लगाए थे। आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने क्रिस गेल की बराबरी कर ली है।

पहली गेंद से लय में थे विराट

विराट कोहली हैदराबाद के खिलाफ पिछले दो मैचों में गोल्डन डक हुए थे। लेकिन इस मुकाबले में वह पहली गेंद से ही लय में थे। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ चौका मारकर खाता खोला। इसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर ही छक्का मारकर कोहली ने अपना शतक भी पूरा किया। लेकिन शतक पूरा करने के बाद अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए। 63 गेंदों पर विराट के बल्ले से 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 100 रन निकले।

आईपीएल में विराट कोहली के शतक

113 बनाम पंजाब, 2016
109 बनाम गुजरात लायंस, 2016
108* बनाम राइजिंग पुणे, 2016
100* बनाम गुजरात लायंस, 2016
100 बनाम कोलकाता, 2019
100 बनाम सनराइजर्स, 2023

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक

6 - क्रिस गेल
6 - विराट कोहली
5 - जोस बटलर

आरसीबी को मिली जीत

विराट कोहली की शतकीय पारी की मदद से आरसीबी को हैदराबाद के खिलाफ इस मुकाबले में जीत मिली। पहले खेलते हुए हैदराबाद ने 186 रन बनाए। टीम के लिए हेनरिक क्लासेन ने शतकीय पारी खेली। लेकिन विराट और डु प्लेसिस ने पहले विराट के लिए 172 रन जोड़े। इस पारी ने मैच के हैदराबाद से पूरी तरह दूर कर दिया। आखिरी ओवर में बैंगलोर ने मैच को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.