हैदराबादी बिरयानी के तो दीवाने हो गए, पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को भारत में खूब मजा आ रहा

Updated on 02-10-2023 01:22 PM
हैदराबाद: वर्ल्ड कप खेलने के मकसद से सात साल बाद भारत आई पाकिस्तानी क्रिकेट टीम यहां अपनी मेहमाननवाजी से गदगद है। हैदराबाद में फ्लाइट लैंडिंग के साथ ही बाबर सेना को जबरदस्त प्यार मिल रहा है। एयरपोर्ट और होटल के बाहर हुए भव्य स्वागत ने खिलाड़ियों को तो खुश कर ही दिया था, लेकिन भारतीय खाने ने भी पाकिस्तानी टीम का दिल जीत लिया है। खिलाड़ी 'नवाबों के शहर' में हो रही खातिरदारी की तारीफ सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। इसी सिलसिले में टीम के उपकप्तान और ऑलराउंडर शादाब खान ने एक दिलचस्प बयान दे डाला।

हम मोटे हो जाएंगे!
शादाब खान ने पाकिस्तानी टीम की पहली मीडिया कांफ्रेस में पत्रकारों से कहा, 'एयरपोर्ट पर स्वागत शानदार था और टीम होटल में भी काफी लोग आए थे। हमारी यहां शानदार खिदमत हो रही है। खाना बहुत ही लजीज है और (हंसते हुए कहा) हमारा सहयोगी स्टाफ (सभी दक्षिण अफ्रीकी) इस बात से चिंतित हैं कि हम कहीं मोटे न हो जाए। उम्मीद करते हैं कि हमें अहमदाबाद में भी ऐसा ही प्यार मिलेगा, जहां हम टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगे।'

सिंघम भी हैं यहां
पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर ने मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान बॉलीवुड का तड़का भी लगा दिया। हैदराबाद में टीम की पहली आधिकारिक मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान, शादाब खान कमरे में मौजूद एक पुलिस अधिकारी की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। मशहूर हिंदी फिल्म सिंघम में निडर पुलिस ऑफिसर बाजीराव सिंघम के कैरेक्टर को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'सिंघम भी आए हैं यहां पर।' उनके इतना बोलते ही पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा।

मैं रोहित शर्मा का फैन हूं
पाकिस्तान के उप-कप्तान ने टीम इंडिया के कप्तान और विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा की भी जमकर तारीफ की। बातचीत के दौरान, लेग स्पिनर ने स्वीकार किया कि जब हिटमैन अपनी लय में होते हैं तो उन्हें रोकना वास्तव में कठिन होता है। एक बार जब प्रतिद्वंद्वी उन्हें क्रीज पर कुछ समय बिताने की अनुमति देता है, तो रोहित शर्मा अजेय और खतरनाक बन जाते हैं। वह यह कहकर स्पिनरों में से कुलदीप यादव का नाम लेने से भी नहीं चूके कि बाएं हाथ का यह कलाई का स्पिनर वनडे विश्व कप 2023 से पहले सबसे खतरनाक गेंदबाज है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.