"दीवाने इंडिया का दीवाना हमसफर" कैंपेन की लॉन्चिंग के साथ सुर्खियों में आई ह्यूंडई और आईसीसी की साझेदारी

Updated on 02-02-2026 11:56 PM

गुरुग्राम : आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड 2026 के लिए उत्साह लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में ह्यूंडई मोटर कंपनी की आईसीसी के साथ मल्टी-ईयर प्रीमियर पार्टनरशिप के तहत ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एच एम आई एल) ने "दीवाने इंडिया का दीवाना हमसफर" ब्रांड कैंपेन लॉन्च किया है। यह एक व्यापक, हाई-इम्पैक्ट राष्ट्रव्यापी ब्रांड कैंपेन है। भारत में क्रिकेट के प्रति गहरे जुनून का जश्न मनाने और साथ ही फैंस एवं ग्राहकों के साथ ह्यूंडई के भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने के लिए डिजाइन किया गया यह इंटीग्रेटेड कैंपेन ऑन-ग्राउंड अनुभवों, यादगार पलों, डीलरशिप एक्टिवेशन और मास-मीडिया आउटरीच तक फैला है। इसमें खेल, मोबिलिटी और फैनडम को अभूतपूर्व तरीके से साथ लाया गया है।एच एम आई एल के ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान के नेतृत्व में यह कैंपेन आईसीसी के साथ ह्यूंडई के जुड़ाव को और मजबूत करता है, साथ ही क्रिकेट के लिए भारत के कभी न खत्म होने वाले प्यार और जुनून के साथ ब्रांड के गहरे कनेक्शन को भी दिखाता है। जाने-माने फिल्म निर्माता वासन बाला (जो जिगरा, मर्द को दर्द नहीं होता, मोनिका! ओ माय डार्लिंग के लिए जाने जाते हैं) द्वारा निर्देशित, यह मुख्य फिल्म एसआरके की कल्ट क्लासिक 'परदेस' के आइकॉनिक ट्रैक "ये दिल दीवाना" को नए अंदाज में पेश करके 90 के दशक की यादों को ताजा करती है।कैंपेन के बारे में बात करते हुए और आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को सफलता की शुभकामनाएं देते हुए ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिस श्री तरुण गर्ग ने कहा, भारत में क्रिकेट निरंतरता, विश्वास और आकांक्षा का प्रतिनिधित्व करता है। ये ऐसे मूल्य हैं जो ह्यूंडई में हमारे साथ गहराई से जुड़े हैं। आईसीसी के प्रीमियर पार्टनर के तौर पर एच एम आई एल को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ‘दीवाने इंडिया का दीवाना हमसफर’ ब्रांड कैंपेन लॉन्च करते हुए गर्व हो रहा है। यह कैंपेन एक ऐसी सच्चाई से प्रेरित है जिसे नकारा नहीं जा सकता। यह सच्चाई कि भारत में क्रिकेट हर दिन जिया जाता है, स्टेडियम से कहीं ज्यादा। शाहरुख खान के साथ यह ब्रांड फिल्म मैच के उन पलों की भावनाओं को जीवंत करती है, जहां समय थम सा जाता है और पूरा देश एक साथ टकटकी लगाए देखता है। कई मायनों में यह भारत में ह्यूंडई की तीन दशक की यात्रा को दिखाता है, जो विश्वास पर आधारित है, इनोवेशन से प्रेरित है और भारतीय उपभोक्ताओं के साथ गहरे जुड़ाव से बनी है। हम आईसीसी को सफल टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देते हैं और इस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह एक्शन देखने के लिए उत्सुक हैं।

'दीवाने इंडिया का दीवाना हमसफर' ब्रांड फिल्म: यह फिल्म एक सरल लेकिन इस दमदार सच्चाई पर आधारित है कि भारत सिर्फ क्रिकेट देखता नहीं है, बल्कि उसे जीता है। यह आइडिया इस बात को देखकर आया कि पिच का कोई एक पल कैसे पूरे देश को रोक सकता है, लाखों दिलों को एक कर सकता है और भावनाएं एक साथ उमड़ पड़ती हैं। ये जोशीले, यादगार पल ही हैं, जहां भारत को अपनी साझा पहचान मिलती है और फिल्म इसे खूबसूरती से दिखाती है। यह फिल्म ह्यूंडई को इन भावनात्मक पलों में साथ चलने वाले एक साथी के रूप में पेश करती है। जैसे क्रिकेट देश को एक साथ बांधता है, वैसे ही ह्यूंडई का लक्ष्य हर फैन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना, हर जोशीले नारे में साथ देना, हर जीत का जश्न मनाना और हर सपने को अपनाना है। ये समानताएं ही इस कैंपेन के पीछे का मुख्य विचार हैं: ह्यूंडई उसी ऊर्जा से प्रेरित है, जो भारत को प्रेरित करती है।

नॉस्टैल्जिया, फैनडम और एकजुटता की भावना को साथ लाते हुए यह फिल्म हमारे देश के साथ ह्यूंडई के 30 साल के रिश्ते को दिखाती है। यह इस बात को मजबूती देती है कि तीन दशकों से ह्यूंडई सिर्फ एक मोबिलिटी पार्टनर नहीं रही है, बल्कि सच में "दीवाने इंडिया का दीवाना हमसफर" है। यह एक ऐसा ब्रांड जो भारत की धड़कन को समझता है, उसका जश्न मनाता है और उसके साथ चलता है। यह 360-डिग्री कैंपेन टीवी, डिजिटल और रेडियो प्लेटफॉर्म पर चलेगा, जिससे पूरे भारत में दर्शकों तक व्यापक पहुंच और जुड़ाव सुनिश्चित होगा। ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड जियोस्टार कनेक्टेड टीवी पर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 की को-पावर्ड प्रजेंटर भी है। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान कनेक्टेड टीवी इकोसिस्टम का फायदा उठाकर ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड का लक्ष्य एक ऐसी शानदार, ध्यान खींचने वाली ब्रांड स्टोरीटेलिंग को पेश करना है, जो क्रिकेट के लिए भारत के प्यार का जश्न मनाए और साथ ही डिजिटल रूप से सतर्क प्रीमियम दर्शकों को जोड़े।

क्रिकेट का सबसे बड़ा दीवाना’ यूजीसी कॉन्टेस्ट: इस पैन-इंडिया ब्रांड कैंपेन के केंद्र में है क्रिकेट का सबसे बड़ा दीवाना यूजर जनरेटेड कॉन्टेस्ट (यूजीसी), जो क्रिकेट की एकजुट करने वाली भावना और लाखों भारतीय फैंस की अटूट चाहत को दिखाता है। अपनी तरह का यह अनोखा यूजीसी कॉन्टेस्ट क्रिकेट फैंस के जुनून का जश्न मनाएगा। इसके विजेताओं को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसका पूरा खर्च कंपनी वहन करेगी।

कॉन्टेस्ट का विवरण: कॉन्टेस्ट की अवधि: 2 फरवरी – 21 फरवरी 2026, एंट्री: फैंस इंस्टाग्राम पर @hyundaiindia को टैग करके और #HyundaiSabseBadaDeewana का इस्तेमाल करके क्रिकेट के लिए अपना प्यार दिखाते हुए वीडियो/तस्वीरें पोस्ट करके इसमें हिस्सा ले सकते हैं। इनाम: विजेताओं को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप मैच देखने के लिए ट्रिप जीतने का मौका मिलेगा, जिसका पूरा खर्च कंपनी उठाएगी।

कॉन्टेस्ट की विजिबिलिटी और एंगेजमेंट को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने के लिए एच एम आई एल अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल और रेडियो प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल एक अनोखे इंटीग्रेटेड तरीके से कर रही है। डायनामिक कंटेंट और इंस्टाग्राम पर इंटरैक्टिव पोस्ट के जरिये ह्यूंडई पूरे देश में क्रिकेट फैंस के उत्साह का फायदा उठाएगी।

ह्यूंडई ट्रॉफी कनेक्ट: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के क्रेज को बढ़ाते हुए एच एम आई एल ने हाल ही में ह्यूंडई ट्रॉफी कनेक्ट का आयोजन किया। इसके तहत 2026 आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को प्रदर्शित किया गया। यह डिस्प्ले 28 जनवरी से 1 फरवरी, 2026 तक भारत के तीन प्रमुख शहरों - मुंबई, बेंगलुरु और गुरुग्राम में किया गया। इसके माध्यम से क्रिकेट फैंस और विजिटर्स को इस आइकॉनिक 2026 आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को करीब से देखने और इसके साथ यादगार तस्वीरें लेने का अनोखा मौका मिला। इस डिस्प्ले में एक खास आकर्षण 'दीवानगी मीटर' था, जहां फैंस क्रिकेट के लिए अपने जुनून और प्यार को दिखा सकते थे और मैच टिकट जीतने का मौका पा सकते थे। विजिटर्स ने क्रिकेट स्टेडियम-स्टाइल सेटअप, क्रिकेट से प्रेरित फोटो-ऑप और वीआर क्रिकेट गेम जैसे शानदार अनुभवों का भी आनंद लिया, जिससे आइकॉनिक ट्रॉफी से जुड़े यादगार पल उनके जीवन का हिस्सा बने।

ह्यूंडई टेस्ट ड्राइव कैंपेन: रोमांच को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए एच एम आई एल ने अपने देश भर के नेटवर्क में एक बड़ा डीलरशिप-आधारित टेस्ट ड्राइव कैंपेन भी लॉन्च किया। क्रिकेट-थीम वाले शोरूम, फैन एंगेजमेंट जोन और एक्सक्लूसिव ऑफर्स ने ग्राहकों को टी20 वर्ल्ड कप के जोश का अनुभव देते हुए ह्यूंडई के अलग-अलग प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को आजमाने का मौका दिया। टेस्ट ड्राइव कैंपेन के तहत लकी विनर्स को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच के टिकट जीतने का मौका भी मिला।

इमर्सिव इन-स्टेडियम ब्रांड एक्सपीरियंस : मैच देखने आने वाले फैंस और ग्राहकों को एक ऐसा इमर्सिव ब्रांड एक्सपीरियंस मिलेगा, जो मैदान पर होने वाले एक्शन से कहीं ज्यादा है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम को आकर्षक ब्रांड इंटरैक्शन, सोच-समझकर तैयार किए गए इन-स्टेडियम एक्टिवेशन और शानदार ब्रांड एवं प्रोडक्ट डिस्प्ले से जीवंत किया जाएगा, जो ब्रांड के विजन और इनोवेशन को ग्राहकों के और करीब लाएंगे। ये एक्सपीरियंस फैंस के जुड़ाव को गहरा करने, उत्साह जगाने और दर्शकों को यादगार टचपॉइंट देने के लिए डिजाइन किए गए हैं, जिससे हर मैच न सिर्फ एक खेल का आयोजन, बल्कि साझा जुनून, इनोवेशन और फैनडम का उत्सव बन जाएगा।

कई दिलचस्प गतिविधियों के जरिये ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड का मकसद क्रिकेट फैन्स के साथ अपने कनेक्शन को मजबूत करना है। साथ ही उन्हें ऐसे अनुभव देने की अपनी प्रतिबद्धता को भी मजबूत करना है, जो लंबे समय तक याद रहें।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.