हुंडई ने पहली बार किसी भारतीय को सौंपी कमान, कौन है कोरियाई कंपनी के खेवनहार तरुण गर्ग?
Updated on
15-10-2025 12:59 PM
नई दिल्ली: दिग्गज ऑटो कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने तरुण गर्ग को अगला एमडी और सीईओ नियुक्त किया है। यह पहला मौका है जब कंपनी ने किसी भारतीय को यह कमान सौंपी है। उनका कार्यकाल 1 जनवरी, 2026 से शुरू होगा। गर्ग को ऑटो इंडस्ट्री में 32 साल का लंबा अनुभव है। अभी वह कंपनी के पूर्णकालिक डायरेक्टर और सीओओ हैं। वह उनसू किम की जगह लेंगे जो दक्षिण कोरिया में मूल कंपनी हुंडई मोटर कंपनी में स्ट्रैटजिक रोल में लौट रहे हैं। HMIL की स्थापना 29 साल पहले की गई थी और यह देश की टॉप कार कंपनियों में शामिल है।
कंपनी ने एक बयान में बताया कि गर्ग को सेल्स, मार्केटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, प्रोडक्ट स्ट्रैटजी और ब्रांड कम्युनिकेशन का लंबा अनुभव है। पिछले दो साल से वह ग्लोबल मैनेजमेंट के साथ करीबी से जुड़े थे। उनकी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हुंडई मोटर के प्रेसिडेंट और सीईओ होजे मुनोज ने कहा कि तरुण एचएमआईएल के करीब तीन दशक के इतिहास में कंपनी को लीड करने वाले पहले भारतीय बने हैं। उनके सीओओ रहते कंपनी ने रेकॉर्ड सेल्स दर्ज की, रेकॉर्ड प्रॉफिट कमाया और देश का सबसे बड़ा आईपीओ लेकर आई।
कंपनी का शेयर
उनसू किम ने कहा कि उन्होंने कई साल तक गर्ग के साथ काम किया है और वह उनकी क्षमताओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उन्होंने कंपनी की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई है। कंपनी का शेयर आज तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। बीएसई पर यह 1.15 फीसदी तेजी के साथ 2439.20 रुपये पर है। इसका 52 हफ्ते का टॉप 2,889.65 रुपये और लो 1,542.95 रुपये है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…