मैं प्लास्टिक की गुड़िया नहीं हूं!: कृति सेनन

Updated on 20-01-2022 06:31 PM

मुंबई   बालीवुड एक्ट्रसे कृति सेनन ने एक इंटरव्यू में उस दौर को याद किया, जब वे बॉडी शेमिंग का शिकार हुई थीं कृति ने कहा, ‘एक समय था, जब मुझसे कहा गया कि मैं अपने होठों को फुलर लुक देने के लिए कुछ करूं। यह मुझे समझ में नहीं आया। मुझे यह भी बताया गया कि जब मैं मुस्कुराती हूं तो मेरी नाक थोड़ी फूल जाती है। जब मैं मुस्कुराती हूं या हंसती हूं, तो वे कभी-कभी ऐसा कहते हैं, लेकिन यह नॉर्मल बात है। मैं प्लास्टिक की गुड़िया नहीं हूं।

लोगों ने मुझसे कहा कि मुस्कुराते समय आपके मसूड़े नजर आते हैं।कृति आगे कहती हैं, ‘मैं जिस खासियतों के साथ पैदा हुई हूं, उसके बारे में कुछ नहीं कर सकती। ये छोटी-छोटी बातें हैं जिसे लोग सीधा-सीधा नहीं कहते। मुझे ऐसा लगता है कि यह बातें हर कोई सुनता है। किसी ने मुझसे कहा था कि अब इस तरह का प्रेशर नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि इंस्टाग्राम फिल्टर की वजह से यह प्रेशर बढ़ रहा है।

हर कोई हर वक्त परफेक्ट रहना चाहता है।अनोखी बात यह है कि कृति को अपनी कमर का साइज कम करने के लिए भी कहा गया। वे कहती हैं, ‘मैं इन सब चीजों से गुजरी हूं, कई बातें सुनी हैं। किसी ने मुझे अपनी कमर थोड़ी और अंदर करने को कहा। कभी-कभी लोग बेवजह भी बातें कहते हैं। आपको तय करना होगा कि आप हर किसी की बातें नहीं सुनेंगे।काम की बात करें, तो साल 2022 में कृति सेनन के पास कई दिलचस्प फिल्में हैं।

वे अक्षय कुमार के साथ एक्शन कॉमेडीबच्चन पांडे’, प्रभास के साथआदिपुरुष’, कार्तिक आर्यन के साथशहजादा’, वरुण धवन के साथभेड़ियाऔर टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन थ्रिलरगणपथमें नजर आएंगी। बता देंकि कृति सेनन की गिनती बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेस में होती है। उन्होंने पिछले साल फिल्ममिमीमें अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था और इस साल उनकी पांच फिल्में रिलीज होने वाली हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.