मुझे उन पर गर्व है... शतकवीर रचिन रविंद्र के फैन हुए कप्तान टॉम लैथम, जमकर की प्रशंसा

Updated on 06-10-2023 02:10 PM

अहमदाबाद: न्यूजीलैंड के कार्यवाहक कप्तान टॉम लैथम ने शतकवीर डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र की जमकर प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप के वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में मिली बड़ी जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को भी दिया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 9 विकेट पर 282 रन ही बनाने दिए। इसके बाद कॉनवे (नाबाद 152) और रविंद्र (नाबाद 123) ने टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचा दिया।


लैथम ने मैच के बाद कहा, ‘रचिन और डेवोन ने निश्चित तौर पर बेहतरीन साझेदारी निभाई। हमारे गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 30 ओवर के बाद उन पर अंकुश लगाए रखा और उन्हें 282 रन पर रोकना शानदार था।’ उन्होंने कहा,‘सबसे खुशी की बात यह रही कि डेवोन और रचिन ने गेंदबाजी के अनुकूल बल्लेबाजी की और उनके गेंदबाजों को हावी नहीं होने दिया। रचिन ने बेहतरीन पारी खेली और मुझे उस पर गर्व है।’
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने स्वीकार किया है कि न्यूजीलैंड ने उनकी टीम को खेल के हर विभाग में परास्त किया। बटलर ने कहा,‘यह हार बेहद निराशाजनक है। न्यूजीलैंड खेल के हर विभाग में हम पर हावी रहा। लेकिन हमारे हौसले पस्त नहीं हुए हैं। टूर्नामेंट में अभी काफी मैच खेले जाने बाकी हैं और उम्मीद है कि हम अगले मैच में अच्छी वापसी करेंगे।’

रविंद्र को वनडे करियर में अपना पहला शतक लगाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया और उन्होंने अपने सीनियर साथी कॉनवे का मार्गदर्शन करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा,‘आज का दिन शानदार रहा। गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन मैं भाग्यशाली रहा कि मेरे साथ क्रीज पर डेवोन थे। मैंने उनके साथ काफी समय बिताया है और हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। डेवोन के साथ बातचीत करने से मैं शांतचित होकर अपनी पारी आगे बढ़ाने में सफल रहा।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.