हरनाज की जीत से मैं बहुत ज्यादा खुश हूं

Updated on 17-12-2021 07:18 PM

मुंबई।  80 देशों से आई खूबसूरत हसीनाओं को मात देकर 'मिस यूनिवर्स' का ताज अपने सिर पर सजाने वाली  हरनाज संधू  के इस कारनामे पर सुष्मिता सेन और लारा दत्ता  के बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने खुशी जाहिर की है। प्रियंका चोपड़ा से अपनी फिल्म मेट्रीक्स रेसुरेक्संस के प्रमोशन के दौरान हरनाज के जीतने पर सवाल पूछे गए कि उन्हें कैसा फील हो रहा और वह क्या कहना चाहेंगी? तब प्रियंका ने कहा, ' मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। लारा दत्ता ने 2000 में इंडिया के लिए आखिरी बार मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। और वह वही साल था जब मैंने मिस वर्ल्ड का टाइटल अपने नाम किया था।

हरनाज 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का ताज घर लेकर आई है। और वह खुद 21 साल की है। इसका मतलब यह है कि वह उसी साल पैदा हुई थी, जिस साल मैं मिस वर्ल्ड का खिताब जीती थी। मैं उसके लिए बहुत खुश हूं। आशा करती हूं कि उसके नए सफर की अच्छी शुरुआत हो। वह बहुत खूबसूरत और स्मार्ट है। जाहिर है मैं बहुत एक्साइटेड हूं उसके लिए।' वहीं, हरनाज की इस बड़ी उपलब्धि के बाद उनका एक पुराना वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह कहती हैं, ' आई लव यू प्रियंका। मैं आपसे जो भी कुछ सीख सकूंगी, सब सीखूंगी। इसलिए मैं हमेशा आपको ही चुनूंगी।' हालांकि प्रियंका ने हरनाज़ को अपने इंस्टाग्राम पर बधाई दी थी। हरनाज के खिताब जीतने वाला वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने हरनाज को 21 साल बाद खिताब जीतने पर शुभकामनाएं दी थी।

 बता दें कि 21 साल की हरनाज ने 70वें 'मिस यूनिवर्स' प्रतियोगिता में यह ताज अपने नाम किया है। 'मिस यूनिवर्स 2021' कॉन्टेस्ट का आयोजन इजराइल के एलेट में किया गया था। हरनाज से पहले साल 1994 में 'मिस यूनिवर्स' का खिताब सुष्मिता सेन ने जीता था और साल 2000 में यह ताज लारा दत्ता को मिला था। इस जीत के 21 साल बाद लारा दत्ता 'मिस यूनिवर्स का खिताब अपनी धरती पर ले आई हैं। बता देंकि हरनाज संधू  भारत की वह सुंदरी हैं जिन्होंने 80 देशों से आई खूबसूरत हसीनाओं को मात देकर 'मिस यूनिवर्स' का ताज अपने सिर पर सजाया है। ब्यूटी विद ब्रेन वाले इस प्रतियोगिता में चंडीगढ़ की हरनाज  ने जज का तो दिल जीता ही, लेकिन फाइनल राउंड में पूछे गए सवालों के जवाब से उन्होंने सबका दिल गदगद कर दिया। इनके इस खिताब जीतने के बाद जहां पूरे देश ने भर-भरकर बधाईयां दीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.