मैं चेन्नई के साथ ही... 10वीं बार CSK को फाइनल में पहुंचाकर धोनी हुए भावुक, बताया अपना फ्यूचर प्लान

Updated on 24-05-2023 07:54 PM
चेन्नई:आईपीएल 2023 का पहला क्वालीफायर मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 23 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। यह मैच चेन्नई ने 15 रन से अपने नाम कर लिया, जिसके चलते वह आईपीएल 2023 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को 10वीं बार इंडियन प्रीमियर लीग की फाइनल में पहुंचने के बाद करिश्माई कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा कि वह खेलना जारी रखे या नहीं लेकिन हमेशा चेन्नई की टीम के साथ रहना पसंद करेंगे।

आईपीएल क्वालीफायर के पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस पर 15 रन की जीत के बाद जब कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने धोनी से पूछा कि क्या आप फिर से यहां (चेन्नई) खेलेंगे। धोनी ने कहा, ‘ मुझे नहीं पता, मेरे पास फैसला करने के लिए आठ-नौ महीने हैं। मेरे पास सोचने के के लिए पर्याप्त समय है ऐसे में अभी इस बारे में सोचकर मैं सिरदर्दी नहीं लेना चाहता हूं।’
चेन्नई को चार बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान ने कहा, ‘बात चेन्नई के लिए मैदान पर खेलने की हो या बाउंड्री के बाहर बैठने की, मैं चेन्नई के ही साथ रहना पसंद करूंगा।’ उन्होंन कहा, ‘आईपीएल की अगली नीलामी दिसंबर में है। उस समय इस बारे में सोचूंगा। मैं इस साल जनवरी से घर से बाहर हूं, मार्च से अभ्यास कर रहा हूं, इस पर बाद में देखेंगे।’

बता दें कि धोनी ने इस सीजन कुछ ऐसे संकेत दिए हैं, जिससे ऐसा लग रहा है कि वह आने वाले सालों में भी आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। पहले क्वालीफायर मुकाबले में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए थे और गुजरात के सामने 173 रन का टारगेट रखा था। 173 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही। वह 20 ओवर में 157 रन बनाकर ऑल आउट हो गए और 15 रन से मैच हार गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.