मुझे पेशाब ही नहीं आती, कहां से दूं... शेख रशीद ने पाकिस्तानी पुलिस को नहीं दिया यूरीन सैंपल, क्या पी रखी थी शराब?

Updated on 04-02-2023 05:51 PM
इस्लामाबाद : इमरान खान के करीबी और अवामी मुस्लिम लीग (AML) के नेता पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री शेख रशीद जेल में हैं। गुरुवार सुबह उन्हें गिरफ्तार किया गया था। रशीद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिरासत में लिए गए शेख रशीद से जब अल्कोहल की जांच के लिए यूरीन सैंपल मांगा गया तो उन्होंने मना कर दिया। जेल जाने से पहले रशीद ने मीडिया से कहा कि वह इमरान खान के साथ खड़े हैं, यही उनका जुर्म है। इससे पहले इमरान के एक और करीबी नेता फवाद चौधरी को गिरफ्तार किया गया था।
    खबरों की मानें तो रशीद तो अल्कोहल की जांच के लिए एक पॉलीक्लिनिक अस्पताल ले गई थी। लेकिन उन्होंने टेस्ट से साफ इनकार कर दिया। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टेस्ट के लिए रशीद ने यूरीन सैंपल देने से इनकार कर दिया। उन्होंने डॉक्टरों से अल्कोहल टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल लेने के लिए कहा। उन्होंने ईसीजी कराने से भी साफ इनकार कर दिया। गिरफ्तारी के बाद रशीद ने बयान में उन्होंने कहा था कि उन्होंने कभी शराब नहीं पी और न ही ड्रग्स का सेवन किया।

    'मैं प्रोस्टेट का मरीज हूं'

    वीडियो देखा जा सकता है कि जब डॉक्टर शेख रशीद से यूरीन सैंपल मांगते हैं तो वह कहते हैं, 'भाई मुझे पेशाब ही नहीं आता तो कहां से दूं। मैं प्रोस्टेट (Prostate) का मरीज हूं।' डॉक्टर उन्हें कुछ समझाने का प्रयास करते हैं लेकिन रशीद अपना पक्ष अदालत में रखने की बात करते हैं। शेख रशीद ने कहा था कि उन्हें जान का खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया था कि गिरफ्तारी के दौरान 100 से 200 हथियारबंद लोग उनके घर में घुसे थे।

    जरदारी पर लगाए गंभीर आरोप

    रावलपिंडी पुलिस ने उन्हें देर रात गिरफ्तार किया था और बाद में आबपारा पुलिस स्टेशन को सौंप दिया। यहीं पीपीपी यानी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के राजा इनायत उर रहमान ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। शेख रशीद ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी पर इमरान खान की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। पिछले महीने यही आरोप इमरान खान ने भी लगाया था।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     05 August 2026
    नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
     05 August 2026
    कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
     05 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
     05 August 2026
    वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
     05 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
     01 August 2026
    ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
     01 August 2026
    मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
     01 August 2026
    मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
     01 August 2026
    मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
    Advt.