मैं खुद को नहीं मानती हूं 'अंडरपेड' एक्ट्रेस:कंगना रनौत

Updated on 06-05-2022 07:24 PM

मुंबई बॉलीवुड में एक्टर्स और एक्ट्रेस के वेतन में असमानता के विरोध में एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा से खुलकर बोली हैं। कंगना ने कई बार कहा है कि वो हमेशा सोचती थीं कि क्यों उन्हें अपने मेल को-स्टार्स जितने पैसे नहीं दिए जाता है। लेकिन कई बार सकारात्मक बदलाव होते हैं और ये खुशी और संतुष्टि देते हैं। कंगना रनौत ने भी सुनिश्चित कर लिया है कि अब वो भी अंडरपेड नहीं हैं।

 कंगना रनौत ने हाल ही में यह बात खुद कही है। बता दें कि कंगना रनौत अगली फिल्मधाकड़में एक्शन अवतार में नजर आएंगी। रजनीश घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन रामपाल , दिव्या दत्ता भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

 इसे प्रोड्यूस सोहम रॉकस्टार इंटरटेनमेंट और कमल मुकुट ने मिलकर किया है। फ्री प्रेस जर्नल को दिए एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने बॉलीवुड में वेतन में भेदभाव से जुड़े एक सवाल का जवाब दिया। कंगना रनौत ने कहा, ‘मैं जानती हूं कि अब मैं अंडरपेड नहीं हूं। इससे मुझे महसूस होता है कि इस सफर को पूरा करने में पुरुषों ने मेरी मदद की है।

पहले कई बार मैं सोचती थी कि मुझे क्यों हीरो के जितने पैसे नहीं दिए जाते हैं। लेकिन अब खुशी-खुशी मैं यह कह सकती हूं कि मैं अंडरपेड नहीं हूं।साथ ही कंगना रनौत ने ये भी कहा कि रेखा और हेमा मालिनी जैसे एक्ट्रेसेस ने फीमेल एक्टर्स के लिए रास्ता बनाया जिसे आज सभी एंज्वॉय करती हैं।कंगना रनौतने इस इंटरव्यू में अपने करियर के उतार-चढ़ाव के बारे में भी बात की। कंगना ने आगे कहा, ‘ये सच है कि इसे मैं अकेले नहीं एक्जिक्यूट कर सकती हूं। आपको रजनीश घई या दीपक मुकुट जैसे प्रोड्यूसर्स की जरुरत पड़ेगी। मैं कहना चाहूंगी कि अगर कोई महिला सफल होती है तो उसमें कई पुरुषों का सपोर्ट भी शामिल होता है। यह कई चीजों का कॉम्बिनेशन है।

उन्होंने कहा, ‘मैंने खुद कई पुरुष केंद्रित फिल्मों को मना किया है। आप जानते हैं खान लीडिंग फिल्में, कुमार लीडिंग फिल्म्स सभी बड़े हीरो की फिल्में होती है। मेरे दिमाग में हमेशा ऐसा था कि यह पॉसिबल है। (धाकड़ पोस्टर की ओर दिखाते हुए) मैंने इसे प्लान नहीं किया था लेकिन ये मेरा विजन था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.