"मुझे दरोगा हप्पू सिंह की प्रेरणा मेरे टीचर से मिली है‘‘ : योगेश त्रिपाठी

Updated on 02-09-2022 01:33 AM
भोपाल : भारतीय टेलीविजन के कई आइकॉनिक किरदार घर-घर में जाने-पहचाने नाम बन चुके हैं और हमारे दिलों में हमेशा के लिए बस गए हैं। ऐसा ही एक किरदार है एण्डटीवी के ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में दरोगा हप्पू सिंह का जिसे योगेश त्रिपाठी ने निभाया है। पहली बार, इस किरदार ने ‘भाबीजी घर पर हैं‘ में एक मजाकिया, तोंदू और भ्रष्टाचार दरोगा के रूप से पर्दे पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। यह किरदार दर्शकों के होठों पर ढेर सारी मुस्कान लेकर आया। यह किरदार फौरन हिट हो गया और दर्शकों का पसंदीदा बन गया। इसी की बदौलत योगेश को अपना ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ शो मिला। इसमें उसके किरदार का एक अलग पहलू को सामने लाया गया जोकि उसके परिवार एवं उसकी पूरी पलटन के लिए उसके दरोगा के कर्तव्यों से अलग हटकर था।
भले ही कॉमेडी करना सबको बहुत आसान लगता है, लेकिन पसंदीदा आइकॉनिक किरदार बनाने में कड़ी मेहनत करनी होती है। योगेश को इतनी बड़ी टेलीविजन इंडस्ट्री में आखिरकार अपनी जगह बनाने के लिए कुछ सालों तक संघर्ष करना पड़ा। दो लोकप्रिय शोज में और लंबे समय तक काम करने के कारण वह बुंदेलखंडी बोलने में एकदम निपुण हो गये। इसके अलावा, अपने सिग्नेचर तोंद से उनका अनूठा लुक बहुत आकर्षक बन गया, यह नकली तोंद उनके किरदार को संपूर्ण बनाती है। इस कलाकार ने हाल ही में इस किरदार के पीछे छिपी असली प्रेरणा के बारे में बताया। उन्होंने यह भी बताया कि इस किरदार की कई बारीकियों को सामने लाने में आखिर किस व्यक्ति ने उनकी मदद की। वह कोई और नहीं, बल्कि योगेश के थिएटर के टीचर थे। 
अभिनेता योगेश त्रिपाठी ने हाल में बताया, ‘‘हप्पू का किरदार मेरे अभिनय कॅरियर का मुख्य आकर्षण है, और मुझे इस भूमिका को निभाकर बहुत मजा आता है। हालांकि, कई घंटों तक नकली तोंद पहनकर शूट करना एक बड़ा काम है, पर इसके लिए जो प्यार एवं सराहना मुझे मिली है, उसे मुझे इस किरदार को करने की एनर्जी मिलती है। कई लोग यह बात नहीं जानते हैं कि मेरे थिएटर के दिनों के दौरान मेरे एक अध्यापक थे प्रेमचंद जी, उनके और हप्पू के किरदार के बीच काफी कुछ समानतायें हैं - खासतौर से उनका तोंद और ठेठ अंदाज। मैंने तब नहीं सोचा था कि मैं आने वाले सालों में उनसे मिलता-जुलता किरदार निभाउंगा। तो, जब मुझे हप्पू का किरदार अदा करने का मौका मिला, मैंने किरदार के कुछ अनूठे अंदाज को जीवंत करने के लिए उन्हें एक प्रेरणा के तौर पर लिया। हालांकि, प्रेमचंद जी अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन मैंने उन्हें अपने किरदार के जरिए जीवित रखा है।‘‘
‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में अपने पसंदीदा किरदार हप्पू का एक और मजेदार एपिसोड देखना ना भूलें, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 10 बजे 
सिर्फ एण्डटीवी पर!


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.