मैं IPL खेलने आया हूं, किसी की गाली खाने नहीं... कोहली से पंगा लेने वाले नवीन-उल-हक आर-पार के मूड में

Updated on 03-05-2023 07:43 PM
नई दिल्ली: युद्धग्रस्त अफगानिस्तान के सबसे बड़े शहर काबुल के एक डॉक्टर के घर 23 सितंबर 1999 को नवीन-उल-हक पैदा हुए। तालिबानी आतंक ने देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया और पूरा परिवार रिफ्यूजी बनकर पाकिस्तान चला आया। परिवार नहीं चाहता था कि नन्हा नवीन अब बम-बारूद के बीच एक पल भी गुजारे। हालात ठीक हुए तो दोबारा घर वापसी हुई और महज 11 साल के नवीन को नेशनल अंडर-16 टूर्नामेंट में पहली बार अफगानिस्तान की जर्सी पहनने का मौका मिला। उम्र 15 साल ही रही होगी, जब देश की अंडर-19 टीम में जगह मिली और 17वां साल लगते-लगते नवीन-उल-हक अफगानिस्तान के लिए इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके थे। अब 23 साल का हो चुका यह प्लेयर आईपीएल में 1 मई की रात विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुए विवाद के केंद्र में है।

गाली सुनने नहीं आया हूं
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट की माने तो पूरे विवाद के बाद नवीन-उल-हक ने अपनी टीम लखनऊ सुपरजायंट्स के एक साथी क्रिकेटर से कहा कि वो भारत आईपीएल में खेलने आए हैं, किसी से अपशब्द या गाली सुनने नहीं। मैच के दौरान नवीन की विराट से दो बार नोंक-झोक हुई। पहली मर्तबा जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे तब कोहली उन्हें स्लेज करते दिखे तो दूसरी बार मुकाबले के बाद हैंडशेक के दौरान कहासुनी हुई। दोनों ही घटनाओं का वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। मैच के अगले दिन विराट कोहली पर निशान साधते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए नवीन-उल-हक ने लिखा, 'तुम्हें वही मिला जो डिजर्व करते हो, ऐसा ही होता आया है, ऐसा ही होगा।'

वैसे कोहली की ही तरह नवीन का भी विवादों से पुराना नाता रहा है। साल 2020 में लंका प्रीमियर लीग के दौरान वह पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर रहे शाहिद अफरीदी से भी भिड़ गए थे। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने खुद कहा था कि, 'अगर किसी ने मुझसे कुछ कहा तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। मैं बचपन से ही ऐसा हूं। यह आदत मेरे डीएनए मे है। अगर मैं कहूं कि कल से ऐसा नहीं करूंगा तो यह गलत होगा।'

इस चीज से नफरत थी
क्रिकेट के लिए काबुल से पाकिस्तान और दोबारा अफगानिस्तान लौटना काफी रोमांचक रहा। बड़े होते-होते नवीन भारतीय क्रिकेट के बड़े फैन बन गए। बकौल नवीन, 'मैं भारत के हर मैच देखता था। यहीं से क्रिकेट के लिए मेरे भीतर प्यार और जुनून की शुरुआत हुई। माता-पिता सिर्फ वीकेंड में कुछ घंटे घर से बाहर क्रिकेट खेलने की परमिशन देते थे। मैं तब विकेटकीपर बल्लेबाज हुआ करता था। गेंदबाजी से तो नफरत थी। टेप बॉल क्रिकेट में बैटिंग करना काफी पसंद था। मेरे बड़े के साथ मैच के दौरान काफी झगड़े होते थे।
अफरीदी, आमिर और अब कोहली
सात वनडे और 27 टी-20 इंटरनेशनल के छोटे से करियर में नवीन-उल-हक शाहिद अफरीदी, मोहम्मद आमिर और अब विराट कोहली जैसे दिग्गजों से टकरा चुके हैं। एक पुराने इंटरव्यू में अपनी झगड़ने की आदत पर उन्होंने कहा था, 'लोग कहते हैं कि मैं मैदान के बाहर ऐसा नहीं हूं। मैं मुस्कुराता हूं। दोस्तों से मजाक करता हूं। मैं उतना गंभीर नहीं हूं, लेकिन मैदान पर थोड़ा सीरियस होना पड़ता है, चाहे फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल रहा हूं या अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं … अगर कोई मुझसे कुछ कहता है तो मैं पीछे नहीं हटूंगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.