मेरा कोई दुश्मन नहीं:अमीषा पटेल

Updated on 31-01-2022 07:44 PM

मुंबई बालीवुड एक्ट्रेस अमीषा ने 'कहो ना प्यार है' फिल्म से ही बॉलिवुड में कदम रखा था। ये रितिक की भी डेब्यू मूवी थी, जो उस साल सुपरहिट हुई थी। बताया जाता है कि करीना ने अमीषा को लेकर काफी कुछ कहा था। उन्होंने उनकी परफॉर्मेंस को बुरा बताते हुए उन्हें 'बुरी ऐक्ट्रेस' तक कह दिया था। अब 'गदर' ऐक्ट्रेस अमीषा ने खुद इस बात पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सालों बाद इसका जवाब दिया है। अमीषा ने कहा, 'मेरा कोई दुश्मन नहीं है।  वास्तव में जब करीना किसी सॉन्ग या मूवी में शानदार दिखती हैं और अच्छा परफॉर्म करती हैं तो मैं अपने करीबी दोस्तों से कहती हूं कि 'वाह, उसने शानदार काम किया है।' मुझे लगता है कि वो एक बेइंतहा खूबसूरत महिला हैं और एक अमेजिंग ऐक्ट्रेस हैं और मेरे मन में उनके खिलाफ कुछ भी नहीं है।

'अमीषा ने आगे कहा, 'मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहती। मेरे पास उनके बारे में कहने के लिए सिर्फ पॉजिटिव बाते होंगी, क्योंकि मैं उन्हें ज्यादा जानती नहीं हूं। मैं उनके बारे में सिर्फ उनका काम जानता हूं और मुझे लगता है कि ये बहुत अच्छा है। मेरे बारे में उनकी कुछ राय है? ठीक है, उन्हें उनमें ही रहने दीजिए और मुझे ये भी नहीं पता कि उसने ऐसा कुछ कहा भी है या सिर्फ मीडिया में इसे फैलाया जा रहा है।' वर्कफ्रंट की बात करें तो अमीषा को आखिरी बार साल 2018 में 'भैयाजी सुपरहिट' में देखा गया था।

 वो जल्द ही सुपरहिट मूवी 'गदर' के सीक्वल में भी नज़र आएंगी। इसमें सनी देओल भी हैं। बता दें कि साल 2000 में रितिक रोशन की डेब्यू मूवी 'कहो ना प्यार है' रिलीज हुई थी। इसे रितिक के पापा राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था और इसमें रितिक अपोजिट फीमेल लीड में अमीषा पटेल नज़र आई थीं। बताया जाता है कि सोनिया सक्सेना के रोल के लिए पहले करीना कपूर खान को सिलेक्ट किया गया था, लेकिन किन्हीं वजहों से बात बन नहीं पाई और ये फिल्म अमीषा की झोली में गई। कहा जाता है कि तबसे ही अमीषा और करीना के बीच में अनबन है।

 अमीषा पटेल को 'कहो ना प्यार है' फिल्म में ऐक्टिंग के लिए सराहा गया था। उनकी परफॉर्मेंस लोगों को बहुत पसंद आई थी। इसके बाद उनकी हिट फिल्मों में 'रेस 2' और 'भुल भुलैया' जैसी मूवीज हैं। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है, लेकिन करीना कपूर संग उनकी अनबन की चर्चा भी खूब होती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.