पिता के साथ काम पर कहने के लिए मेरे पास शब्द नहीं: राम चरण

Updated on 05-12-2021 06:33 PM

मुंबई। कोई एक्टर, जिनकी झोली हमेशा तारीफों से भरी होती है, इस विषय पर जब भी बात की जाती है, तो एक ही नाम सामने आता है, राम चरण का। मेगा पावरस्टार जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट के साथ बहुप्रतीक्षित मैग्नम ओपस, एसएस राजामौली कीआरआरआरको रिलीज करने के लिए तैयार हैं। इसके बाद कतार में एक फिल्म और है, जिसे देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं।आचार्यमें वो पहली बार अपने पिता मेगा स्टार चिरंजीवी के साथ एक पूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। इतना ही नहीं, वो शंकर की अगली फिल्मआरसी 15’ में भी कियारा आडवाणी के साथ काम कर रहे हैं।

  आगामी फिल्म्स की प्रभावशाली कतार औरआरआरआरमें काम करने के अनुभव के बारे में बात करते हुए राम चरण ने एक इंटरनेशनल पब्लिकेशन के साथ बात करने के दौरान कहा, ‘सेट पर किसी भी एक्टर को एसएस राजामौली बहुत कुछ सीखने को मिलता है। यह किरदार के बारे में भी हो सकता है और उनकी कार्य नैतिकता तथा समर्पण के बारे में भी हो सकता है। यह काम करने को लेकर अद्भुत अनुभव है। मुझे लगता है कि वो पूरे भारत के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक हैं, और उनके साथ फिर से काम करना मेरे लिए बहुत खुशी और सम्मान की बात है।जब इंडस्ट्री के एक और दिग्गज, एस शंकर के साथ काम करने की बात आती है तो राम चरण कहते हैं, ‘उनके साथ काम करना एक बेहतरीन अनुभव है और उनकी फिल्म्स स्क्रीन पर उतरने के बाद वास्तव में देखने लायक होती हैं। मुझे लगता है कि एक एक्टर से ज्यादा मैं इस सेट पर एक फैनबॉय मोमेंट स्लैश एक्टर की तरह हूं।

उनके काम करने का तरीका देखना बेहद आश्चर्यजनक है और उनकी फिल्म में नजर आना सम्मान की बात है।अपने पिता के साथ अभिनय की बात करते हुए वह भी कोनिडेला प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले, राम चरण कहते हैं किएक ऐसे व्यक्ति के साथ अभिनय करना, जिसने इस क्षेत्र में 40 साल बिताए हैं और 150 से अधिक फिल्में की हैं, इसे बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मेरे पिता के साथ अभिनय करने से ज्यादा सम्मान की बात मेरे लिए हो ही नहीं सकती। अपने करियर में हजारों अभिनेताओं के साथ काम करते हुए उन्होंने हमेशा ही सबको बेहद सहज महसूस कराया है। ऐसे व्यक्तित्वों के साथ काम करने के बारे में सोचना भी अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

 लेकिन मेरे पिता से अलग, जब वे मेकअप पूरा करके सामने आते हैं, वो पूरी तरह से एक नए व्यक्ति के रूप में खुद को दर्शाते हैं। यह एक सुंदर अनुभव है और इससे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला।’ ‘शुरुआत में यह एक गेस्ट के रूप में शुरू हुआ, लेकिन बाद में यह एक बहुत बड़े किरदार के रूप में तब्दील हो गया और मैं वास्तव में खुद को खुशकिस्मत समझता हूं कि निर्देशक शिवा ने मुझे यह खूबसूरत मौका दिया है। सब कुछ बहुत ही अच्छी तरह से डिजाइन किया गया है। यह कमर्शियल फ्लिक फिक्शनल फिल्म नहीं है, बल्कि बहुत वास्तविक है। फिल्म वास्तव में देखने लायक है। एक पिता और पुत्र की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए नहीं, बल्कि कुछ रंगीन सॉन्ग्स और कॉमेडी देखने के लिए इच्छित लोगों के लिए यह शायद सबसे सही कॉम्बो है।’ 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.