मैं वर्षों अमेरिकी सेना की 'नाक' के नीचे रहा, वो मुझे छू भी न सके : तालिबानी प्रवक्ता

Updated on 13-09-2021 08:28 PM
काबुल । अफगानिस्तान में 20 साल बाद तालिबान का सत्ता पर फिर काबिज होना अमेरिका सहित पूरी दुनिया को नगवार गुजर रहा है। ऐसे में तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने दावा किया है कि वो सालों तक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अपने विरोधियों की 'नाक' के नीचे ही रहे और मुझे छू भी न सके वे मुझे 'भूत' की तरह मानते थे। एक अखबार को दिए इंटरव्यू में मुजाहिद ने कहा, 'उन्हें (अमेरिका और अफगान सेना) लगता था कि मैं हूं ही नहीं।' मुजाहिद ने कहा, 'मैं कई बार उनकी पकड़ में आने से बचा इसलिए वो मानने लगे थे कि 'जबीउल्लाह' कोई काल्पनिक व्यक्ति है। ऐसा कोई व्यक्ति असल में है ही नहीं।' 
सालों बाद किसी मीडिया को दिए इंटरव्यू में मुजाहिद ने कहा, 'मुझे लगता है कि इसकी वजह से मुझे काफी मदद मिली। मैं सालों तक काबुल में रहा। हर किसी की नाक के नीचे। मैं देश में हर जगह घूमा। मैं उन फ्रंटलाइन तक भी पहुंचने में कामयाब रहा, जहां तालिबान अपने कामों को अंजाम देता था। ये हमारे विरोधियों के लिए काफी हैरान करने वाला था।' मुजाहिद ने कहा कि वो सालों तक इतना बचकर भागा कि अमेरिकी और अफगान सेना मानने लगी कि वो एक 'भूत' हैं। उसने कहा, 'मेरी तलाश में अमेरिकी सेना लोगों से पूछताछ करती थी। पता नहीं उसने कितने दर्जनों ऑपरेशन मुझे ढूंढने के लिए चलाए होंगे। लेकिन मैंने कभी भी अफगानिस्तान छोड़ने के बारे में न सोचा और न ही कोशिश की।'
मुजाहिद ने ये भी माना कि उसने उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में स्थित हक्कानिया मदरसे से पढ़ाई की है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तालिबान यूनिवर्सिटी या 'जिहाद यूनिवर्सिटी' भी कहा जाता है। मुजाहिद के अलावा तालिबान सरकार के आंतरिक मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी, पानी और बिजली मंत्री मुल्ला अब्दुल लतीफ मंसूर, सूचना प्रसारण मंत्री नजीबउल्लाह हक्कानी और उच्च शिक्षा मंत्री अब्दुल बकी हक्कानी भी पाकिस्तान की इसी जिहादी यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं। जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि उसने तालिबान के संस्थापक मुल्ला उमर को कभी नहीं देखा, लेकिन उसने शेख मुल्ला मंसूर और शेख हेब्तुल्लाह के साथ काम किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.