'मैं खुद प्रेमी को भगाकर ले आई हूं, थानेदार साहब परेशान मत करो', अमरोहा की मनीषा ने मांगी सुरक्षा

Updated on 24-12-2025 02:16 PM
अमरोहा: यूपी के अमरोहा जिले से प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक रोचक मामला सामने आया है। यहां एक युवती एक युवक को अपने साथ भगा ले गई। युवती ने अपने प्रेमी के साथ वीडियो बनाकर पुलिस से ससुराल वालों को परेशान नहीं करने की मांग की है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो में युवती बोल रही है- 'मैं बालिग हूं। मैं खुद इनको भगाकर लाई हूं। ये मुझे लेकर नहीं आए हैं। थानेदार साहब, हमारे परिवार को परेशान मत करो।' बताया जा रहा है कि युवती का नाम मनीषा है। वह थाना हसनपुर क्षेत्र के अल्हापुर मिलक गांव की रहने वाली है। वीडियो में मनीषा कह रही- 'मेरी उम्र 18 वर्ष है और मैं बालिग हू। मैं अपने अच्छे-बुरे के बारे में सब समझती हूं। मैंने अपने प्रेमी रूपचंद के साथ शादी कर ली है। मैं स्वयं अपनी मर्जी से इनके साथ आई हूं। वह मुझे भगाकर नहीं लाए। इन्होंने मुझे ले जाने से मना किया था, लेकिन मैंने इनसे कहा कि अगर तुम मुझे लेकर नहीं गए तो मैं मर जाऊंगी।

युवती का दावा- मां ने घर से भाग जाने के लिए कहा

युवती का दावा है कि प्रेम-प्रसंग की जानकारी होने पर उसकी मां ने उसे मरने या घर से भाग जाने को कहा था, ताकि शादी में खर्च होने वाली 10-12 लाख रुपए बच सकें। युवती ने वीडियो के माध्यम से हसनपुर पुलिस से निवेदन किया है कि उसके पति रूपचंद के परिजनों को बेवजह परेशान न किया जाए क्योंकि उन्हें इस विवाह की जानकारी नहीं थी।


प्रेमी युगल की तलाश कर रही पुलिस

मनीषा ने अपनी और अपने पति की जान को अपने परिजनों से खतरा बताते हुए थाना हसनपुर पुलिस ने सुरक्षा की मांग की है। उसने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें और उसके प्रेमी रूपचंद के परिवार को कुछ भी होता है तो इसके जिम्मेदार उसके मायके वाले होंगे। पुलिस अब वीडियो के आधार पर मामले में आगे की कार्यवाही करने में जुटी है। प्रेमी युगल से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.