फिल्म पाने के लिए मैंने कभी किसी बड़े अभिनेता या डायरेक्टर को डेट नहीं किया : मल्लिका शेरावत

Updated on 22-09-2021 06:19 PM

मुंबई मल्लिका शेरावत ने अपने मूवी करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि फिल्में मिलना उन्हें इसलिए बंद हो गईं, क्योंकि उन्होंने कभी किसी अभिनेता या फिल्ममेकर को डेट नहीं किया। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि 2015 में आई फिल्म वेलकम बैक का वह हिस्सा नहीं थी।
मल्लिका शेरावत ने वेलकम में इशिका का किरदार निभाया था जिसने अक्षय कुमार, अनिल कपूर और नाना पाटेकर को गैंगस्टर की दुनिया से निकलने में मदद करती हैं। वह दोनों को प्यार के नाम पर उलझाती हैं और उन्हें खुद नहीं पता होता कि वह एक ही औरत को डेट कर रहे हैं।


वेलकम 2007 में रिलीज हुई थी जबकि इसका सीक्वल 8 सालों बाद आया। वेलकम बैक में श्रुति हसन, अंकिता श्रीवास्तव, शाइनी आहूजा, डिंपल कपाड़िया समेत कई नए चेहरे थे। सीक्वल को लेकर मल्लिका शेरावत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा वेलकम का सीक्वल बनेगा तो डायरेक्टर अपनी गर्लफ्रेंड को ही डालेगा ? वेलकम 2 बनी तो अपनी गर्लफ्रेंड को डाल दिया बताओ, अब मैं क्या करूं।


मल्लिका शेरावत के अनुसार फिल्ममेकर्स और एक्टर्स अपनी गर्लफ्रेंड को ही फिल्मों में कास्ट करते हैं। उन्होंने कहा मैंने कभी किसी एक्टर को डेट नहीं किया। मेरा बॉलीवुड में कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं है। मैं कभी एक्टर, डायरेक्टर या प्रोड्यूसर के साथ नहीं रही। उन्होंने कहा मेरे साथ ऐसा है कि यह मेरा काम है अगर आपको लगता है कि मैं आपके प्रोजेक्ट के लायक हूं तो मैं जरूर इसका हिस्सा बनना चाहूंगी। अगर वे अपनी गर्लफ्रेंड को कास्ट करते हैं तो यह उनकी पसंद है। मल्लिका शेरावत स्टारर वेब सीरिज नकाब में गौतम रोडे और ईशा गुप्ता भी लीड किरदार में हैं।


मल्लिका शेरावत जैसी फिल्म में जबरदस्त बोल्ड सीन को लेकर भी चर्चा में रही थीं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में मल्लिका शेरावत ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने बुरे अुनभव को याद किया। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनके बारे में बुरा लिखा और बोला गया, जिससे मजबूर होकर उन्होंने देश छोड़ने का फैसला लिया था।
एक इंटरव्यू में मल्लिका शेरावत ने कहा था

कि पिछले कुछ वर्षों में समाज विकसित हुआ है, जहां लोग बोल्ड फिल्मों के प्रति अधिक सहज हुए हैं, जब उन्होंने शुरुआत की थी। उन्होंने कहा, वहां लोग बहुत जजमेंटल थे। लोग कहते थे, वह एक गिरी हुई औरत है, उसके पास कोई नैतिकता नहीं है, वह बिकनी पहनती है, देखों उसने कैसे सीन किए हैं, स्क्रीन पर किसिंग सीन देती है, लेकिन यह सब अनुभव का एक हिस्सा है, और मैं वास्तव में खुश हूं कि समाज में बहुत विकास हुआ है। लोग अधिक सहिष्णु हो गए हैं। आज लोगों के लिए न्यूडिटी कोई बड़ी बात नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.