‘मैं दाऊद इब्राहिम से कभी नहीं मिला’, PAK में नबील गबोल की 'धुरंधर 2' से बढ़ी मुश्किल,देते फिर रहे सफाई

Updated on 31-03-2026 11:42 AM
आदित्य धर की 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' के हर किरदार ने खूब तारीफें बटोरी हैं और छाया हुआ है, लेकिन एक किरदार जिसके कारण पाकिस्तान के नेता नबील गबोल की नींद उड़ गई है, वो है जमील जमाली। इस किरदार को राकेश बेदी ने निभाया और खूब वाहवाही बटोर रहे हैं, पर यह किरदार नबील गबोल पर आफत बनकर बरस पड़ा है। दरअसल, बताया जाता है कि जमील जमाली का किरदार पाक नेता नबील गबोल से प्रेरित है।

'जमील जमाली' से क्यों बढ़ीं नबील गबोल की मुश्किलें?

'धुरंधर 2' में राकेश बेदी के जमील जमाली को किरदार को भारतीय जासूस के रूप में दिखाया गया है। यह भी दिखाया गया है कि कैसे वह कई साल से दाऊद इब्राहिम को धीरे-धीरे जहर दे रहा है, इंजेक्शन दे रहा है और अब वह डेथ बेड पर है। अब इसी किरदार की वजह से नबील गबोल के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। 'धुरंधर 2' के बाद से माना जा रहा है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, पाकिस्तान के कराची में रह रहा है और उसका घर नबील गबोल के घर से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर है। पर नबील गबोल का कुछ और ही कहना है।
नबील गबोल ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह न तो दाऊद इब्राहिम से कभी मिले हैं और ना ही जानते हैं कि वह कराची में रहते हैं। इंटरव्यू का वीडियो क्लिप एक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है, जिसे यहां देख सकते हैं:

नबील गबोल- न दाऊद इब्राहिम से मिला, ना ही पता है कि कराची में रहते हैं

वीडियो में नबील गबोल से पूछा जाता है, 'मुंबई से एक पड़ोसी रहते हैं आपके पास, कराची में। उन्हें शायद बड़े साहब बुलाते हैं। आप उन्हें मिले हैं क्या कभी?' नबील गबोल बोले, 'मैं कभी उनसे नहीं मिला हूं। ना मुझे पता है कि वो कराची में रहते हैं। मैं अभी इस वक्त घर में बैठा हूं और यहां से मुश्किल से 200 मीटर दूर होगा, जो मीडिया बताती है कि दाऊद इब्राहिम वहां रहते हैं।'

'धुरंधर 2' के दाऊद और जमील वाले सीन पर उठाए सवाल

नबील गबोल आगे बोले, ''धुरंधर' में जो दिखाया है कि उसका क्लिफ्टन में घर है, व्हाइट हाउस दिखाया, फार्महाउस दिखाया और क्लिफ्टन दिखाया। मैं यहां क्लिफ्टन में रहता हूं, पर मैंने ना कभी दाऊद इब्राहिम से मिला और ना ही देखा है। दाऊद इब्राहिम को दिखाया है कि वो बिल्कुल डेथ बेड पर है और मरने वाला है क्योंकि उसको जमील जमाली ने इंजेक्शन लगा दिया। मुझे नहीं पता कि वो है या नहीं है। पर मैं कभी नहीं मिला हूं।'

नबील गबोल ने कहा था कि बनाएंगे 'धुरंधर 3', देंगे करारा जवाब

वहीं, हाल ही नबील गबोल ने ऐलान किया कि अब वह 'धुरंधर 3' बनाकर भारतीयों को जवाब देंगे, पर फिल्म का नाम कुछ और होगा। एक पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर से बातचीत में नबील गबोल ने कहा था, 'नबील गबोल आप लोगों को जबरदस्त जवाब देगा। जिस तरह से हमारी पाकिस्तान की फौज ने आपको जवाब दिया। जिस तरह आपके 6 विमान गिराए हैं, इसी तरह मैं भी आप लोगों को सही जवाब दूंगा कि ल्यारी असल में क्या है। असल में अब 'धुरंधर 3' हम बनाएंगे। पर इसका कुछ और नाम सोचेंगे।'

कौन हैं नबील गबोल?

नबील गबोल पाकिस्तानी पीपुल्स पार्टी (PPP) के नेता हैं और काफी लंबे समय तक ल्यारी का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि, साल 2013 में उन्हें ल्यारी छोड़ना पड़ा था। उन्होंने 24 साल की उम्र में राजनीति की दुनिया में कदम रखे थे। वह सिंध असेंबली के डिप्टी स्पीकर तो नेशनल असेंबली के सदस्य भी रहे। नबील गबोल ने एक अन्य इंटरव्यू में कहा था कि 'धुरंधर' में उनके किरदार का नाम बदलकर दिखाया गया है, जो जमील जमाली है। उस किरदार को चापलूस और दबंग दिखाया गया है, जबकि असल में वह दबंग नेता हैं।

नबील गबोल को लेकर यह बोले थे राकेश बेदी

हालांकि, राकेश बेदी ने इससे इनकार किया था कि उनका किरदार नबील गबोल से प्रेरित है। राकेश बेदी ने 'इंडियाटुडे' से कहा था, 'मैंने उनका किरदार बिल्कुल नहीं निभाया। मुझे समझ नहीं आता कि वह खुद को उस किरदार से क्यों जोड़ रहे हैं। मैंने बस उस रोल के लिए एक खास लुक अपनाया था। अब अगर किसी को लगता है कि मेरा रूप उनसे मिलता-जुलता है, तो मैं क्या कर सकता हूं? इसमें मेरी कोई गलती नहीं है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.