'मैं सबसे यही बोलती हूं कि भाई मुझे काम चाहिए', शिल्पा शिरोडकर ने बताया- जिनसे मिलती हैं यही कहती हैं

Updated on 18-03-2026 01:22 PM
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से हरा-भरा कर चुकीं शिल्पा शिरोडकर की हालिया फिल्म सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू के साथ फिल्म 'जटाधरा' थी। करियर के चरम पर फिल्मों को अलविदा कहने वालीं शिल्पा अब अपने लिए और काम मांग रही हैं।

'बिग बॉस 18' से ग्लैमर की दुनिया में कमबैक करने वालीं शिल्पा शिरोडकर ने हालिया फिल्म 'जटाधरा' में नजर आईं। वहीं 'बिग बॉस' में भी उन्हें काफी लोगों ने पसंद किया। अब हाल ही में अपने इंटरव्यू में शिल्पा ने अपने वर्क कमिटमेंट्स पर बातें की हैं।

शिल्पा शिरोडकर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

एक्ट्रेस ने 'इंस्टेंट बॉलीवुड' के साथ हालिया बातचीत में कहा है कि वो भविष्य में अपने लिए और काम चाहती हैं। शिल्पा ने अपनी इस बातचीत में कहा, 'मेरी फिल्म जटाधरा नवंबर में रिलीज हुई थी, जो ज्यादा सफल नहीं रही। लेकिन एक और प्रोजेक्ट है, मैं एक वेब सीरीज कर रही हूं। इसके अलावा मैं एक और फिल्म भी कर रही हूं, और मैं उसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रही हूं। तो हां, ईश्वर की कृपा से मैं साल के अंत तक बिज़ी रहूंगी।'

कहा- मैं सबसे यही बोलती हूं कि भाई मुझे काम चाहिए

इस इंटरव्यू में उनसे सवाल किया कि क्या अब वो पूरी तरह से फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हैं? इसपर उन्होंने कहा- हां। इसके अलावा उनसे इंडस्ट्री में नेटवर्किंग और सम्पर्क बनाने की अहमियत के बारे में पूछा गया तो शिल्पा ने कहा- जब भी वो किसी से मिलती हैं या किसी से बातें होती हैं तो वो काम मांगने में संकोच नहीं करतीं। उन्होंने कहा, 'अगर मेरे पास किसी का नंबर है या मैं किसी से मिलती हूं तो मैं सबसे यही बोलती हूं कि भाई मुझे काम चाहिए तो कुछ अच्छा होगा तो दे दो।'

शिल्पा बोलीं- उन्हें इस बारे में पता होना चाहिए

शिल्पा ने कहा कि वो मानती हैं कि लोगों को ये बताने में कोई बुराई नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर आप काम की तलाश कर रहे हैं और अगर कोई आपकी इसमें मदद कर सकता है तो उन्हें इस बारे में पता होना चाहिए।

शिल्पा शिरोडकर ने क्यों इंडस्ट्री छोड़ दी थी

बता दें कि 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रहीं शिल्पा शिरोडकर ने तब इंडस्ट्री छोड़ दी थी जब उनका करियर पीक पर था। उन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरस्टार के साथ काम किया और ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दीं। उन्होंने ‘हम’, ‘आंखें’, गोपी-किशन और ‘खुदा गवाह’ जैसी हिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। शिल्पा शिरोडकर ने अपरेश रंजीत से शादी की और उनकी जिंदगी बदल गई थी। शादी के बाद शिल्पा न्यूजीलैंड चली गईं। हालांकि, करियर के पीक पर बॉलीवुड छोड़ने का उन्हें कभी पछतावा नहीं हुआ।

शिल्पा शिरोडकर ने पति को लेकर कही थी ये बात

उन्होंने कहा था, 'मुझे ब्रेक लेने का कोई अफसोस नहीं है. मुझे बिजी ना रहने की कमी खलती है, लेकिन मैंने एक बहुत ही प्यारे, अच्छे और सिंपल इंसान से शादी की और यही मेरे लिए अपनी ज़िंदगी शुरू करने के लिए ज़रूरी था। दुर्भाग्य से मैंने भारत छोड़ दिया और इसीलिए मेरे लिए काम जारी रखना मुश्किल हो गया था।' शिल्पा ने ये भी कहा था, 'मैं दसवीं फेल हूं लेकिन मेरे पति एक बैंकर हैं और उनके पास डबल एमबीए है। वो बहुत पढ़े-लिखे हैं लेकिन मैंने उनके सामने कभी खुद को छोटा महसूस नहीं किया।' बता दें कि साल 2000 में बैंकर अपरेश रंजीत से शादी के बाद वे न्यूज़ीलैंड में बस गई थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.