मर्द हो या औरत, सभी को खुलकर अपना एहसास जाहिर करना चाहिए

Updated on 14-08-2020 12:34 AM
मुंबई : मर्द हो या औरत, सभी को खुलकर अपना एहसास जाहिर करना चाहिए- मेरे डैड की दुल्हन में निया का रोल निभा रहीं 
अंजलि तत्रारी ने कहा सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो मेरे डैड की दुल्हन अपनी शुरुआत से ही जबर्दस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है।
दर्शकों को इसकी कहानी बहुत पसंद आई, जिसमें यह सवाल उठाया गया है कि क्या एक जीवन साथी ढूंढने के लिए आपकी
कोई निर्धारित उम्र होनी चाहिए? इसमें बाप-बेटी का एक खूबसूरत और सच्चा रिश्ता दिखाया गया है। शो में अंबर शर्मा
(वरुण बडोला) और उनकी बेटी निया शर्मा (अंजलि तत्रारी) बाप-बेटियों को खास गोल्स दे रहे हैं, साथ ही दिल के मामलों में
भी एक दूसरे का हौसला बढ़ा रहे हैं।
जहां अंबर और गुनीत के बीच हुए ताजा विवाद के बाद अंबर का दिल टूट जाता है, वहीं दूसरी ओर निया को भी अपने लंबे
समय के दोस्त कबीर के प्रति प्यार का एहसास होता है। अब उसके मन में यह सवाल उठ रहा है कि वो कबीर के प्रति अपना
एहसास जाहिर करे या ना करे। जहां निया इसी कश्मकश में है, वहीं निया का किरदार निभाने वाली अंजलि का असल
जिंदगी में कुछ और ही मानना है।
 इस बारे में पूछने पर अंजलि ने बताया, मुझे लगता है आपका जेंडर कुछ भी हो, आपको अपने एहसास जाहिर कर देना
चाहिए। हम सब इसी सोच के साथ बड़े हुए हैं कि पुरुषों को ही शादी के लिए लड़की का हाथ मांगना चाहिए या फिर पहले
उसे ही प्यार का इजहार करना चाहिए। लेकिन मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं है कि एक लड़की होने के नाते मैं उस लड़के के
पास जाऊं जिसे मैं जानती हूं और उससे कहूं कि मैं उसे कितना चाहती हूं। तो जब मैं कबीर के साथ इस सीन की तैयारी कर
रही थी, तो मेरा पहला रिएक्शन था कि निया को जाकर बोल देना चाहिए। आखिर अपने एहसास खुद तक रखने का क्या
औचित्य है?
अंजलि आगे बताती हैं, एक बार मैंने अपने कॉलेज के बेस्ट फ्रेंड से अपनी फीलिंग्स बताई थीं। मेरे दिल में उसके प्रति अच्छे
एहसास थे। वो हमेशा मुझसे विनम्रता और सम्मानपूर्वक पेश आता था। इसलिए मैंने उससे अपनी फीलिंग्स बताई, हालांकि
उससे रिलेशनशिप का मेरा कोई इरादा नहीं था। मेरा पूरा ध्यान अपने करियर पर था लेकिन मैं उसे यह बताना चाहती थी
कि उसके जैसा सच्चा दोस्त मिलना बहुत अच्छी बात है, जो आपकी इज्जत करता हो और बहुत सपोर्टिव हो। मेरा मानना है
कि आपको किसी भी तरह के पछतावे के साथ नहीं जीना चाहिए, क्योंकि तब आपको हमेशा यह लगता रहेगा कि यदि मैंने
कह दिया होता तो आज स्थिति अलग होती। इसलिए पहल करना जरूरी है। मैं ये भी नहीं सोचती कि इसमें आपको 100%
सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। कोई भी लड़का या लड़की आपका प्रस्ताव मंजूर या नामंजूर कर सकते हैं, लेकिन ऐसा करके आप
बेवजह के तनाव से मुक्त हो जाते हैं।
देखिए मेरे  डैड की दुल्हन के बिल्कुल नए एपिसोड्स, सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.