मैं पठान को देश की बड़ी इवेंट फिल्म बनाना चाहता हूं:सिद्धार्थ आनंद

Updated on 30-03-2022 04:34 PM

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण अभिनीत एक्शन फिल्म का स्पेन शेड्यूल पूरा 
मुंबई। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने हाल ही में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत एक्शन फिल्म पठान का स्पेन शेड्यूल पूरा किया है। उनका कहना है कि वह पठान को भारत की सबसे बड़ी इवेंट फिल्म बनाना चाहते हैं। बहुचर्चित फिल्म में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका भी हैं। निर्देशक ने कहा कि पठान का स्पेन शेड्यूल बेहतरीन रहा और हम इसके बारे में पूरी तरह से रोमांचित हैं। यह एक ऐसी फिल्म है जो बड़े पैमाने पर बन रही है और हमने जो हासिल किया उससे मैं बहुत खुश हूं।
  सिद्धार्थ कहते हैं कि यह दर्शकों के लिए एक विजुअल ट्रीट होने जा रहा है। हमने बिना किसी परेशानी के स्पेन के इतने शानदार शेड्यूल को आखिरकार पूरा कर लिया हैं, पूरे प्रोडक्शन के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। एसआरके और दीपिका ने मल्लोर्का में एक गाने की शूटिंग की। सुपरस्टार के एट पैक और दीपिका की परफेक्ट बिकनी बॉडी का तस्वीरें वायरल हो गई है। वे स्पेन में कैडिज और जेरेज गए जहां उन्होंने 27 मार्च को शेड्यूल पूरा किया। निर्देशक का कहना है कि हमारे पास पठान को भारत की सबसे बड़ी इवेंट फिल्म बनाने का पूरा इरादा है। “एक निर्देशक के रूप में, मैं अपनी हर फिल्म को अपनी पिछली फिल्म की तुलना में दर्शकों के लिए एक बड़ा अनुभव बनाने का प्रयास करता हूं, ‘पठान’ के लिए भी कुछ ऐसा ही सोचा है।” ‘पठान’ 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.