फर्स्ट मंडे टेस्ट में डिजास्टर बनी 'आई वांट टू टॉक', उधर 'द साबरमती रिपोर्ट' ने संभाली जमीन
Updated on
26-11-2024 03:10 PM
अभिषेक बच्चन की नई रिलीज 'आई वांट टू टॉक' को तारीफ भले ही खूब मिल रही हो, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई है। ओपनिंग डे से ही इस फिल्म की हालत खराब है और अब फर्स्ट मंडे टेस्ट में यह चारों खाने चित हो चुकी है। शूजित सरकार के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म चौथे दिन 15 लाख रुपये भी नहीं कमा सकी है। दूसरी ओर, रिलीज के 11वें दिन विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट' की कमाई में भी गिरावट आई है। इस फिल्म का बिजिनस भी लाखों में पहुंच गया है। हालांकि, यह फिर भी अपनी जमीन पर मजबूती से टिकी हुई है।
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'आई वांट टू टॉक' ने सोमवार को रिलीज के चौथे दिन महज 13 लाख रुपये का कारोबार किया है। हालांकि, फिल्म की हालत पहले ही दिन से बहुत अच्छी नहीं है। ओपनिंग डे पर इसने 25 लाख रुपये कमाए थे। शनिवार को कमाई बढ़कर 55 लाख तक पहुंची थी, लेकिन फिर रविवार को यह घटकर 53 लाख रुपये हो गई। चार दिनों में इस फिल्म ने महज 1.46 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। जबकि इसका बजट 40 करोड़ रुपये है।
'द साबरमती रिपोर्ट' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11
दूसरी ओर, गोधरा कांड पर बनी 'द साबरमती रिपोर्ट' ने रिलीज के 11वें दिन 90 लाख रुपये की कमाई की है। धीरज सरना के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने एक सधी हुई शुरुआत की थी। राजनीतिक महकमों में चर्चा के कारण बीते दिनों इसकी कमाई भी बढ़ी, लेकिन सोमवार को कमाई का हाल देख अब इसे हिट होने की संभावना भी कम नजर आ रही है। फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये है और इसने 11 दिनों में देश में 19.50 करोड़ रुपये का बिजनस किया है।
5 दिसंबर को रिलीज हो रही है 'पुष्पा 2'
'द साबरमती रिपोर्ट' के पास हालांकि अभी कमाई करने के लिए 9 दिनों का वक्त जरूर है। यदि यह फिल्म करोड़ से ऊपर की कमाई की रफ्तार बनाए रखती है तो अपना बजट निकाल सकती है। लेकिन यह भी सच है कि 5 दिसंबर को 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज के साथ ही इसे सिनेमाघरों में शोज का भी नुकसान होगा और दर्शकों का भी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…