'गंगूबाई' में काम करने को कहा तो मैं डर गई थीं

Updated on 18-02-2022 06:24 PM

मुंबई एक ताजा इंटरव्यू में आलिया  भट्ट ने बताया है कि जब उनसे 'इंशाअल्लाह' की जगह 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में काम करने को कहा गया था तो वह डर गई थीं। आलिया ने कहा कि उनके दिमाग में सलमान खान के ऑपोजिट संजय लीला भंसाली के साथ एक लव स्टोरी बनाने का दिमाग में था। इसके बाद अचानक ही उन्हें 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ऑफर की गई। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर 'इंशाअल्लाह' क्यों नहीं बनाई गई।

इस बारे में आगे बात करते हुए आलिया ने कहा कि जब तक उन्हें 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ऑफर नहीं हुई थी तब तक उन्होंने 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' नहीं पढ़ी थी जिस पर फिल्म बनाई गई है। आलिया ने कहा कि उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि यह फिल्म किस तरह की होने वाली है। जब उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी तो उन्हें भरोसा ही नहीं हुआ कि वह इस तरह का किरदार निभा सकेंगी।

आलिया ने कहा है कि 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जिंदगी में मिला एक सुनहरा मौका है। आलिया भट्ट के लीड रोल वाली यह फिल्म 25 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। आलिया के अलावा फिल्म में अजय देवगन और विजय राज जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' के चैप्टर पर आधारित है जिसमें कमाठीपुरा की माफिया गंगूबाई कोठेवाली के बारे में बताया गया है। 

बता दें कि आलिया भट्ट के फैन्स बेसब्री से फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का इंतजार कर रहे हैं। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से पहले संजय लीला भंसाली ने आलिया भट्ट को सलमान खान के ऑपोजिट फिल्म 'इंशाअल्लाहमें कास्ट किया था। हालांकि यह फिल्म अभी तक बन नहीं सकी है। आलिया अपनी आने वाली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.