'मुझे घर से बाहर निकलना अलाउड नहीं था', बॉबी देओल ने कहा- छठी क्लास के बच्चे ने रंगा-बिल्ला को मेरा नाम बताया था

Updated on 26-09-2025 03:12 PM
बॉबी देओल अपने करियर की दूसरी पारी में जबरदस्त नजर आ रहे हैं। 'आश्रम' से हुई शुरुआत के बाद 'एनिमल' और फिर हालिया रिलीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में अपनी शानदार एक्टिंग से उन्होंने अपने फैन्स का दिल गदगद कर दिया है। बॉबी को एक बार वही स्टारडम फिर से मिल रहा जो उन्हें करियर की शुरुआत में मिला। अपनी इस सफलता पर वो बेहद खुश हैं। बॉबी ने हाल ही में एक बातचीत में बताया कि काफी बड़े होने तक भी वो इंडिपेंडेंट नहीं रहे। उन्होंने बताया कि किडनैपर रंगा बिल्ला की तरफ से आई धमकी की वजह से उन्हें बचपन में घर से कभी बाहर नहीं निकलने दिया था।

बॉबी देओल ने कहा, 'मैं अपने मां-पापा का चौथा बच्चा था। मेरे और मेरे भाई के बीच में दो बहनें थीं। पापा बहुत बिज़ी थी, इतना काम करते थे कि वो सोते भी सेट्स पर ही थे। घर आते ही नहीं थे। जब मैं पैदा हुआ तो उन्होंने रियलाइज किया कि मैंने बाकी बच्चों के साथ टाइम स्पेंड नहीं किया है। तो वो अपने साथ मुझे हर जगह ले जाने की कोशिश किया करते थे। उनके साथ रहकर मैंने प्यार और केयरिंग को समझा। मुझे ऐसा लगता था, मेरे पापा, मेरे हीरो, लोग इतना इनको प्यार करते हैं। लोग उनको गले मिलना चाहते हैं, लोग उनके पैर छूना चाहते हैं। लोग उन्हें इतना रिस्पेक्ट देते थे। ये बड़ी वजह थी कि मैं वाकई एक्टर बनना चाहता था।'

बॉबी बोले- मुझे लगता था मैं दुनिया को फेस नहीं कर सकता

इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि पैरेंट्स के साथ कुछ चीजों को लेकर डिसअग्रीमेंट भी रहा। उन्होंने कहा, 'मुझे काफी वक्त लग गया इंडिपेंडेंट होने में, तब जब मैं काम करने लगा। मैं इमोशनली डिपेंडेंड था हमेशा। मुझे लगता था मैं दुनिया को फेस नहीं कर सकता। मुझे ये लगता था कि बाहर जितने भी लोग हैं वो बहुत अच्छे हैं। ऐसे रखा उन्होंने मुझे कि स्कूल से घर आओ, बस खत्म। बस घर पर रहो।'

बोले- साइकिल भी चलाना मैंने घर के अंदर ही सीखा

बॉबी ने राज शमानी से बातचीत में कहा, 'मुझे घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। मुझे नहीं पता, मेरे डैड बहुत प्रोटेक्टिव थे। साइकिल भी मैं घर के अंदर चलाना सीखा। मुझे साइकलिंग के लिए भी घर के बाहर जाना अलाउड नहीं था।' इसके पीछे एक बड़ी वजह थी, जो उन्होंने सुनाई।

बॉबी ने कहा- छठी में मेरा एक फ्रेंड था, वो किडनैप हो गया

बॉबी ने कहा, 'मैं छठी क्लास में था, आपने बिल्ला रंगा के बारे में सुना होगा, दो अपराधी जिसने अपहरण और मर्डर किया था जो बहुत ही दुखद था। उनके किरदार की कहानी वेब सीरीज ब्लैक वॉरंट में दिखाई भी गई है। तो मैं छठी क्लास में था और मेरा एक फ्रेंड था, वो किडनैप हो गया था। लेकिन वो लकी था, उसको पान की दुकान पर छोड़कर भाग गया। पानवाले ने देखा कि ये बच्चा अच्छे गर का दिखता है, उसका अड्रेस पता किया और उसको लेकर गया घर पर।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.