इस्लाम को खत्म कर दूंगी... ट्रंप समर्थक रिपब्लिकन नेता ने जलाया कुरान, भारत को ज्ञान देने वाले मुस्लिम देश क्‍या अब करेंगे विरोध?

Updated on 26-08-2025 02:07 PM
वॉशिंगटन: राष्ट्रपति ट्रंप के मेक अमेरिका ग्रेट अगेन अभियान की कट्टर समर्थक और पूर्व रिपब्लिकन उम्मीदवार वैलेंटीना गोमेज ने एक विवादित और भड़काऊ वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में वह मुसलमानों की पवित्र पुस्तक कुरान को जलाते दिखाई दे रही है। अपने मुस्लिम विरोधी बयानों के लिए जानी जाने वाली गोमेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'मैं टेक्सास में इस्लाम को खत्म कर दूंगी। हे ईश्वर मेरी मदद करो।' गोमेज का ये वीडियो दुनिया भर के मुसलमानों का गुस्सा भड़का सकता है। हालांकि, अभी तक कई घंटे बीत जाने के बाद भी किसी मुस्लिम देश से प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इस्लाम को खत्म करने की धमकी

गोमेज ने लिखा, 'मुसलमान ईसाई देशों पर कब्जा करने के लिए बलात्कार और हत्या कर रहे हैं। मुझे कांग्रेस तक पहुंचने में मदद करो ताकि तुम्हें कभी भी उनकी बेवकूफी भरी चट्टान के आगे झुकना न पड़े।' वीडियो में गोमेज को कहते सुना जा सकता है कि इस्लाम को हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहिए।

मुसलमानों को अमेरिका से जाने को कहा

उन्होंने कहा, 'मैं टेक्सास से इस्लाम का खात्मा कर दूंगी, इसलिए ईश्वर मेरी मदद करो।' साथ ही यह भी कहा कि 'मुसलमान 57 मुस्लिम देशों में से किसी में भी जा सकते हैं।' गोमेज का यह वीडियो उनके प्रचार अभियान का हिस्सा है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस में जाने के लिए लोगों से समर्थन भी मांगा है।

मुसलमान विरोधी भाषणों के लिए बदनाम

अपने अभियानों में मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलने वाली वैलेंटिना गोमेज ने इसी साल मई में टेक्सास स्टेट कैपिटल में एक मुस्लिम रैली में नफरत से भरे भाषणों से बाधा पहुंचाई थी। गोमेज सभा के दौरान मंच पर चढ़ गई थीं और आयोजकों से माइक छीनकर आक्रामक मुस्लिम विरोधी भाषण शुरू कर दिया था। गोमेज ने उस घटना का फुटेज शेयर करते हुए कहा, 'टेक्सास में इस्लाम के लिए कोई जगह नहीं है। कांग्रेस जाने में मेरी मदद करें ताकि हम अमेरिका के इस्लामीकरण को समाप्त कर सकें। मैं केवल ईश्वर से डरती हूं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.