मैं तुम्हें छक्का मारूंगा... शुभमन गिल ने अपने खास दोस्त को भी नहीं बख्शा

Updated on 16-05-2023 08:10 PM
अहमदाबाद: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर भाई को भाई का विकेट लेते और भाई को भाई की गेंद पर छक्का उड़ाते देखा जा सकता है। अब शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को ही देख लीजिए। भाई जैसी दोस्ती है, लेकिन शुभमन गिल ने मैच में शर्मा को बख्शा नहीं। उन्होंने न केवल छक्का लगाया, बल्कि मैच के बाद इसका जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि मैंने तो उससे पहले ही कहा था कि अगर वो मुझे बॉलिंग करेगा तो मैं उसे छक्का मारूंगा।

उन्होंने मैच के बाद कहा- मैंने SRH के खिलाफ अपना IPL डेब्यू किया और उनके खिलाफ अपना पहला शतक जमाया। इसलिए यह मेरे लिए खास है। उम्मीद है कि और भी बहुत कुछ करूंगा। मैं अपनी आखिरी पारी पर ज्यादा ध्यान नहीं देता। नए मैच में नई शुरुआत करता हूं। यही जरूरी है। अभिषेक शर्मा के खिलाफ छक्का मेरे लिए सबसे सुखद रहा। मैंने उससे कहा कि अगर तुम मुझे गेंदबाजी करोगे तो मैं तुम्हें छक्का मारूंगा।

उल्लेखनीय है कि गिल और अभिषेक शर्मा घरेलू पंजाब रणजी टीम के लिए खेलते हैं। टी20 क्रिकेट में पंजाब के लिए ओपनिंग भी कर चुके हैं। यही नहीं, ये दोनों पृथ्वी शॉ की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य भी रहे। दोनों निजी जीवन में अच्छे दोस्त भी हैं, लेकिन बात जब क्रिकेट मैच की है तो दोस्ती का रिश्ता बदल जाता है। गिल ने यही किया। उन्होंने मैच में एक छक्का लगाया था, जो अभिषेक शर्मा की गेंद पर 14वें ओवर में आया था।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमान गिल इस सीजन तीन फिफ्टी लगा चुके थे। इसी मैदान पर खेले पिछले मैच में वह छह रन से शतक चूक गए थे और 94 रन पर नाबाद पविलियन लौटे थे। सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में वह आखिरकार आईपीएल में अपना पहला शतक लगाने में कामयाब हो गए। गिल ने 101 रन की जोरदार पारी खेली। इस दौरान 58 गेंदों का सामना किया, जबकि 13 चौके और एक छक्का लगाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.