कभी खुद एक्ट्रेस बनूंगी, इसका ख्याल भी नहीं आया

Updated on 19-09-2021 07:16 PM

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर को फिल्मदम लगा के हईशामें रोल मिलने का किस्सा खासा दिलचस्प है। दरअसल, भूमि पेडनेकर ने अपने करियर की शुरूआत यशराज फिल्म्स के कास्टिंग डिवीजन से की है। एक दिन भूमिदम लगा के हईशाके एक्ट्रेस के लिए ऑडिशन ले रहीं थीं। इस फिल्म में संध्या का रोल काफी इंटरेस्टिंग और एक मोटी लड़की का था। कास्टिंग टीम ने करीब 250 लड़कियों के ऑडिशन लिए।

 एक इंटरव्यू में भूमि ने बताया किमैं कास्टिंग करती थी लेकिन कभी खुद एक्ट्रेस बनूंगी, इसका ख्याल भी नहीं आया। संध्या के रोल के लिए इतनी लड़कियों के ऑडिशन लिए लेकिन एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि ये रोल मैं भी कर सकती हूं।भूमि ने बताया कियशराज फिलम्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा के पास जाया करती थी। उन्होंने मेरा भी ऑडिशन लिया तो मुझे भी यह रोल इतना आसान नहीं लगा। संध्या के रोल में मुझे चुनने से पहले फिल्म डायरेक्टर शरत कटारिया ने काफी सोचा। वह मुझे सिर्फ इसलिए नहीं कास्ट कर लेना चाहते थे कि मैं यशराज फिल्म्स से जुड़ी थी। वह ऐसे एक्ट्रेस को मौका देना चाहते थे जो स्क्रिप्ट को समझ सके। मुझे वाकई अपनी काबिलियत साबित करनी पड़ी। मै मुंबई में पली पढ़ी थी। मुझे 90 के दशक की महिला का रोल प्ले करना था। मेरी हिंदी शहरी एक्सेंट वाली थी। लगातार 4 महीने ऑडिशन चला था और एक दिन मुझे बताया गया कि ये रोल मुझे दिया जा रहा है। पहली फिल्म पाने से पहले 6 साल कैमरे के पीछे काम किया है।’‘दम लगा के हईशाजब रिलीज हुई तो भूमि पेडनेकर की जमकर क्रिटिक्स ने सराहना की।

भूमि की पहली फिल्म ही हिट हो गई। एक्ट्रेस नेटॉयलेट:एक प्रेम कथा’, ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’, ‘सांड की आंखजैसी फिल्मों में काम कर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है।बता देंकि भूमि पेडनेकर ने अपनी पहचान एक सशक्त एक्ट्रेस की बनाई है। भूमि ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्मदम लगा के हईशासे की थी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना  के अपोजिट अपनी शानदार एक्टिंग से क्रिटिक्स का दिल जीतने में कामयाब हुईं थीं। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू फीमेल का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.